1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जर्मनी ने अफगान शरणार्थियों को वापस काबुल भेजा

जर्मनी ने अफगान शरणार्थियों को वापस काबुल भेजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2017 04:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 04:06 pm IST

काबुल: जर्मनी ने पिछले वर्ष अक्तूबर में हुए विवादास्पद अफगानिस्तान यूरोपीय संघ करार के तहत अफगान शरणार्थियों के दूसरे जत्थे को वापस काबुल भेज दिया है। इस करार का मकसद शरणार्थियों की बढ़ती संख्या को

germany sends second batch of afghan refugees to kabul- India TV Hindi
germany sends second batch of afghan refugees to kabul

काबुल: जर्मनी ने पिछले वर्ष अक्तूबर में हुए विवादास्पद अफगानिस्तान यूरोपीय संघ करार के तहत अफगान शरणार्थियों के दूसरे जत्थे को वापस काबुल भेज दिया है। इस करार का मकसद शरणार्थियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना था।

80 जर्मन पुलिस अधिकारियों की निगरानी में 26 अफगानी लोग सुबह साढ़े सात बजे के बाद काबुल पहुंचे। हवाई अड्डे के प्रवक्ता मोहम्मद अजमल फवाजी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 26 लोगों में से एक परेशान है और उसमें मानसिक अवसाद के लक्षण हैं। उसे जर्मनी वापस ले जाया जा सकता है।

कई शरणार्थियों ने एएफपी को बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया और उन्हें उनके सामान सहित काबुल भेज दिया गया। यह दूसरा समूह था जिसे जर्मनी ने वापस भेजा है। हालांकि अफगानिस्तान में असुरक्षा के हालात बढ़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्ष 2016 में संघर्ष के चलते पहले ही नौ महीनों में नौ हजार नागरिक हताहत हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश