1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान को पाकिस्तान की चेतावनी, कहा- तालिबान पर हमला किया तो पाक एयरफोर्स करेगा कार्रवाई

अफगानिस्तान को पाकिस्तान की चेतावनी, कहा- तालिबान पर हमला किया तो पाक एयरफोर्स करेगा कार्रवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2021 02:42 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 02:42 pm IST

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी है कि अफगान सेना या अफगान एयरफोर्स ने तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की तो पाकिस्तान की एयरफोर्स उस कार्रवाई का जवाब देगी।

अफगानिस्तान को...- India TV Hindi
अफगानिस्तान को पाकिस्तान की चेतावनी, कहा- तालिबान पर हमला किया तो पाक एयरफोर्स करेगा कार्रवाई Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद का खुद शिकार होने का झूठ कहने वाले देश पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को चेतावनी दी है कि अफगान सेना या अफगान एयरफोर्स ने तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की तो पाकिस्तान की एयरफोर्स उस कार्रवाई का जवाब देगी। अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने यह बयान दिया है।

अमरुल्ला सालेह ने कहा है कि 20 सालों से पाकिस्तान यह नकारता रहा कि उसने अपने यहां तालिबानी आतंकवादियों को पनाह दी हुई है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा यह झूठ बोला है। अमरुल्ला सालेह के अनुसार पाकिस्तान की एयर फोर्स ने अफगान सेना और अफगान एयरफोर्स को एक आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि स्पिन बोल्डक क्षेत्र से अगर तालिबानी आतंकवादियों को हटाने का कोई प्रयास होता है तो उस प्रयास के खिलाफ पाकिस्तानी एयरफोर्स जवाबी कार्रवाई करेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश