1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लाम कबूल कराते पकड़ा गया पाकिस्तानी सेना का कर्नल, यूएन शांति सेना के लिए Congo में था तैनात

इस्लाम कबूल कराते पकड़ा गया पाकिस्तानी सेना का कर्नल, यूएन शांति सेना के लिए Congo में था तैनात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 02:01 pm IST

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी कर्नल साकिब मुश्ताकी Congo में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए तैनात था और उसने वहां स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के ईसाई धर्म का पालन करने वाले कुछ कर्मचारियों से संपर्क किया और उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहा। 

Pakistani army officer caught for confessing Islam इस्लाम कबूल कराते पकड़ा गया पाकिस्तानी सेना का कर- India TV Hindi
इस्लाम कबूल कराते पकड़ा गया पाकिस्तानी सेना का कर्नल, यूएन शांति सेना के लिए Congo में था तैनात (Representational Image) Image Source : TWITTER/OFFICIALDGISPR

नई दिल्ली. पाकिस्तानी सेना का एक वरिष्ठ कर्नल मध्य अफ्रीकी देश कोंगों में संयुक्त राष्ट्र मिशन के कर्मचारियों को इस्लाम कबूल कराते पकड़ा गया है। पाकिस्तानी कर्नल खुद भी संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए कांगो में तैनात था। इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मामला सामने आते ही इसकी आंतरिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। Congo की अधिकतर आबादी ईसाई धर्म को मानती है और वहां पर आबादी का बहुत छोटा हिस्सा इस्लाम को भी मानता है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में तैनात होने के बावजूद पाकिस्तानी कर्नल वहां पर इस्लाम धर्म का प्रचार करते और लोगों को इस्लाम कबूल कराते हुए पकड़ा गया है।

पढ़ें- खैरात देने वालों के साथ मिलकर पाकिस्तानियों का पेट भरेंगे इमरान खान

पढ़ें- पीएम मोदी की नकल कर रहे हैं इमरान! भारत की तर्ज पर लॉन्च करेंगे ये योजना

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी कर्नल साकिब मुश्ताकी Congo में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए तैनात था और उसने वहां स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के ईसाई धर्म का पालन करने वाले कुछ कर्मचारियों से संपर्क किया और उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए कहा। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अभीतक यह पता नहीं चल पाया है कि पाकिस्तानी कर्नल के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

पढ़ें- New Year 2021: दिल्ली वालों को नए साल पर 'मस्ती' पड़ी भारी
पढ़ें- Happy New Year: 'दिल्ली NCR में ऐसा कोहरा कभी नहीं देखा'

ऐसा पहली बार नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए तैनात पाकिस्तानी सैनिक गलत वजहों से सुर्खियों में आए हों। 2012 में भी संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के लिए तैनात 2 पाकिस्तानी सैनिक मानसिक रूप से अविकसित एक 12 साल के बच्चे के यौन शोषण के दोषी पाए गए थे और बदनामी होने पर पाकिस्तानी सेना को उनका कोर्ट मार्शल करना पड़ा था। 

पढ़ें- SBI Account को घर बैठे अपने Aadhaar कार्ड से करें लिंक, बेहद आसान है तरीका
पढ़ें- यूपी में कोहरे का कहर, एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश