1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन को बना दिया 'दुनिया का दुश्मन', अपनी ही पार्टी में जमकर हो रहा शी जिनपिंग का विरोध

चीन को बना दिया 'दुनिया का दुश्मन', अपनी ही पार्टी में जमकर हो रहा शी जिनपिंग का विरोध

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 07:46 pm IST

शिया ने कहा कि जिनपिंग के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी अब एक ऐसी ताकत नहीं रह गई है जो चीन का विकास कर सके। उन्होंने तो यह तक कहा कि अब यह पार्टी चीन के विकास की राह में रोड़ा बन गई है।

Xi Jinping, Xi Jinping Communist Party, Xi Jinping Cai Xia, Cai Xia, Communist Party China- India TV Hindi
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आक्रामक नीतियों के चलते उनका का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। Image Source : AP FILE

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आक्रामक नीतियों के चलते उनका का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के सेंट्रल पार्टी स्कूल में प्रोफेसर रहीं काई शिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर शी जिनपिंग का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनपिंग के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी अब एक ऐसी ताकत नहीं रह गई है जो चीन का विकास कर सके। शिया ने तो यह तक कहा कि अब यह पार्टी चीन के विकास की राह में रोड़ा बन गई है।

‘चीन को बना दिया दुनिया का दुश्मन’

राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर बरसते हुए शिया ने कहा कि अपनी आक्रामक नीतियों की वजह से उन्होंने चीन को दुनिया का दुश्मन बना दिया है। शिया ने कहा, ‘चीन की पार्टी अब एक राजनीतिक जॉम्बी बन चुकी है। अब इस पार्टी में अपनी गलतियों में सुधार करने की काबिलियत नहीं बची है। आप देख सकते हैं कि इस समय चीन और अमेरिका में संघर्ष चल रहा है। उन्होंने पूरी दुनिया को दुश्मन बना दिया है।’ शिया ने कहा कि जिनपिंग को ज्यादा ताकत मिलने की वजह से वह पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं, और खुद के मत से विपरीत कुछ भी सुनना नहीं चाहते।

'चीन अब तबाही की ओर बढ़ रहा है'
शिया ने ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि चीन अब तबाही की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा था 'अब चीन के लोग शी जिनपिंग के सामने सच नहीं बोल सकते। कोरोना वायरस वुहान से पूरे देश और फिर दुनिया में फैल गया और काफी नुकसान किया। तमाम लोग मारे गए, लेकिन सच नहीं बताया गया। हकीकत तो यह है कि मौतों के सही आंकड़े तक नहीं बताए गए।' बता दें कि शिया को उनके बयानों के चलते चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश