1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हिंद महासागर में डूबी चीन की नाव, 39 लोग थे सवार, मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

हिंद महासागर में डूबी चीन की नाव, 39 लोग थे सवार, मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 17, 2023 09:00 pm IST,  Updated : May 17, 2023 11:50 pm IST

हिंद महासागर के मध्य हिस्से में मंगलवार को डूबी मछली पकड़ने वाली चीनी नौका पर चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग सवार थे।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : एपी

बीजिंग: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन का रवैया हमेशा से ही ऐसा रहा है जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। लेकिन इस बार मुश्किल में फंसने पर उसने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। दरअसल चीन की एक नाव बुधवार को हिंद महासागर में डूब गई। एक नौका में सवार 39 लोगों को बचाने के लिए कई देशों से मदद मांगी है। 

लापता लोगों की तलाश जारी

खबर में कहा गया है कि हिंद महासागर के मध्य हिस्से में मंगलवार को डूबी मछली पकड़ने वाली चीनी नौका पर चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग सवार थे। खबर के अनुसार, लापता लोगों में से अब तक किसी का पता नहीं चला है और तलाश जारी है। खबर में कहा गया है कि चीन के विदेश मंत्राय ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया, फिलीपीन और अन्य देशों के संबंधित विभागों से तलाश एवं बचाव अभियान में सहयोग देने के लिए संपर्क किया है। 

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जारी किया आदेश

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नौका हादसे में लापता लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। जिनपिंग ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई घटना के बाद संबंधित विभागों को तत्काल आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। चिनफिंग ने कहा कि विदेश मंत्रालय और विदेशों में संबंधित दूतावासों को खोज और बचाव कार्य के समन्वय के लिए संबंधित स्थानीय दलों के साथ संपर्क मजबूत करना चाहिए। 

उन्होंने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुदूरवर्ती-समुद्री अभियानों को लेकर सुरक्षा जोखिमों की पूर्व चेतावनी प्रणाली में सटीकता और तेजी लाने का भी आदेश दिया। खबर के मुताबिक, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग ने भी राहत कार्य को व्यवस्थित करने एवं हताहतों की संख्या को कम करने के लिए संबंधित पक्षों से समन्वित होकर अधिकतम प्रयास करने का आह्वान किया है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश