1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आजादी के महज 75 साल, लेकिन इजरायल ने अबतक लड़े हैं इतने युद्ध, देखें पूरी लिस्ट

आजादी के महज 75 साल, लेकिन इजरायल ने अबतक लड़े हैं इतने युद्ध, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 08, 2023 11:28 pm IST,  Updated : Oct 09, 2023 06:22 am IST

इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के बीच युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने अस्तित्व में आने के साथ ही इजरायल अबतक कई लड़ाईयों को लड़ चुका है। इस लेख में जानें अबतक इजरायल ने कितनी लड़ाईयों का सामना किया है।

List of wars involving Israel- India TV Hindi
इजरायल द्वारा लड़े गए युद्धों की लिस्ट Image Source : PTI

List of wars involving Israel: 14 May 1948 ये वो दिन है जब इजरायल देश बना था। अपना देश न हो पाने के कारण यहूदियों को दुनियाभर में प्रताड़ना झेलना पड़ा और दुनियाभर यहूदी बिखरे रहे। इन यहूदियों की काबिलियत का फायदा दुनियाभर के देशों ने उठाया। लेकिन कई देशों में यहूदियों के साथ जानवरों से भी बद्तर सलूक हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध में जब नाजियों की हार हुई तब इजरायल देश की मांग उठी और इजरायल बनाया गया। हालांकि इससे पहले से इस भूभाग के एक हिस्से में दुनियाभर से यहूदियों का आगमन शुरू हो गया, जिसके बाद स्वतंत्रता की लड़ाई (War of Independence) की शुरुआत हुई जो 1947 से 1949 तक लड़ा गया। इस बीच 1948 में इजरायल देश की भी स्थापना कर दी गई। अपने अस्तित्व के प्रारंभ से इजरायल कई लड़ाईयों को लड़ चुका है। इजरायल ने अबतक कितनी लड़ाईयों को लड़ा है, इस लेख में हम आपको वही बताने वाले हैं।

Related Stories

इजरायल से जुड़े लड़ाईयों और युद्धों की लिस्ट

  • स्वतंत्रता की लड़ाई (War of Independence)- यह लड़ाई 1947 से 1949 तक चला जिसमें इजरायल के खिलाफ 8 देशों ने लड़ाई लड़ी थी।
  • सिनाई का युद्ध (Sinai War)- यह युद्ध 195 में हुआ जहां इजरायल के 2 और देश थे और युद्ध मिस्त्र से लड़ा गया।
  • 6 दिवसीय युद्ध (Six-day War) यह युद्ध 1967 में हुआ जिसमें इजरायल के खिलाफ 4-5 देशों ने युद्ध लड़ा था।
  • संघर्षण का युद्ध (War of Attrition) यह युद्ध 1967 से 1970 तक लड़ा गया, जिसमें इजरायल के खिलाफ चार देश थे।
  • किप्पूर का युद्ध (Yom Kippur War) यह युद्ध 1973 में लड़ा गया। इस युद्ध में इजरायल के खिलाफ 7 देश लड़े थे।

  • ऑपरेशन लितानी (Operation Litani) यह युद्ध 1978 में लड़ा गया जिसमें इजरायल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध हुआ था।
  • प्रथम लेबनान युद्ध (First Lebanon War) यह युद्ध 1982 से 1985 तक लड़ा गया, जिसमें इजरायल के खिलाफ 4 देश लड़े थे।
  • सिक्योरिटी जोन कैंपेन (Security Zone Campaign) यह युद्ध 1985 से 2000 तक लड़ा गया। 
  • पहला इंतिफादा (First Intifada) यह लड़ाई 1987-1993 तक लड़ी गई। इजरायल और लेबनान व उसके संगठनों के बीच लड़ाई हुई थी।
  • दूसरा इंतिफादा (Second Intifada) यह लड़ाई 2000-2005 के बीच लड़ी गई। इसमें इजरायल के खिलाफ फिलिस्तीन और उसके संगठनों ने भाग लिया था।
  • द्वितीय लेबनान युद्ध (Second Lebanon War) यह लड़ाई साल 2006 में लड़ी गई, इसमें इजरायल के खिलाफ लेबनान का संगठन हिजबुल्लाह ने भाग लिया था।
  • ऑपरेशन कास्ट लीड (Operation Cast Lead) यह लड़ाई 2008-2009 तक चली। इसमें इजरायल और हमास तथा फिलिस्तीन के बीच लड़ाई लड़ी गई।
  • ऑपरेशन पिलर ऑफ डिफेंस (Operation Pillar of Defense) यह लड़ाई साल 2012 में हुई, जिसमें इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास से युद्ध हुआ।
  • ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज (Operation Protective Edge) यह लड़ाई 2014 में हुई। इसमें भी इजरायल के खिलाफ फिलिस्तीन हमास ने भाग लिया था।
  • इजरायल-फिलिस्तीन संकट (Israel-Palestine crisis) यह लड़ाई 2021 में लड़ी गई, जिसमें इजरायल के खिलाफ फिलिस्तीन हमास ने भाग लिया। 
  • इजरायल-फिलिस्तीन संकट (Israel-Palestine crisis) यह लड़ाई 2023 में शुरू हुई है, जिसमें इजरायल के खिलाफ फिर से फिलिस्तीन हमास ने भाग लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश