1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कहां थे पूर्व पीएम ओली? अब सामने आई सच्चाई

नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कहां थे पूर्व पीएम ओली? अब सामने आई सच्चाई

 Published : Sep 19, 2025 08:40 am IST,  Updated : Sep 19, 2025 08:42 am IST

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली हिंसक प्रदर्शनों के बाद सेना की सुरक्षा में थे। ओली ने नेपाली सेना की सुरक्षा में 9 दिन बिताए हैं। नेपाली सेना के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

Nepal Gen-Z Protest- India TV Hindi
Nepal Gen-Z Protest Image Source : AP

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जमकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। हिंसा के दौरान नेताओं और मंत्रियों के घरों को भी निशाना बनाया गया था। इस दौरान  अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। खबरें इस तरह की भी थीं कि ओली नेपाल छोड़कर किसी अन्य देश चले गए हैं लेकिन अब यह सच सामने आ गया है कि ओली इस दौरान कहां और किसकी सुरक्षा में थे।

सेना की बैरक में चले गए थे ओली

दरअसल, नेपाली सेना की सुरक्षा में 9 दिन बिताने के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सैन्य बैरक से निकलकर एक निजी आवास में चले गए है। Gen-Z का विरोध प्रदर्शन हिंसक होते ही ओली बैरक में चले गए थे और उन्होंने 9 सितंबर को पीएम पद छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि यह बैरक काठमांडू के उत्तर में शिवपुरी वन क्षेत्र में है। Gen-Z उस पीढ़ी को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई है।

 निजी स्थान पर चले गए हैं ओली

नेपाल सेना के सूत्रों ने पुष्टि की है कि नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष 9 दिन सेना की सुरक्षा में रहने के बाद एक निजी स्थान पर चले गए हैं। हालांकि, अभी उनके रहने के स्थान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार, ओली काठमांडू से 15 किलोमीटर पूर्व में भक्तपुर जिले के गुंडू इलाके में एक निजी घर में रहने चले गए हैं। विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन 9 सितंबर को Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट में उनके आवास को जलाकर राख कर दिया था। 

सेना ने ओली को बचाया

Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने 9 सितंबर को ही बालकोट में प्रधानमंत्री कार्यालय को आंशिक रूप से जला दिया था और उस समय ओली नेपाल के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर थे। हालांकि, नेपाल की सेना की मदद से ओली सुरक्षित बच निकले और सेना ने उन्हें बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा था।

नेपाल में बनी अंतरिम सरकार

नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया गया है। सुशीला कार्की को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है। कार्की ने 9 सितंबर को काठमांडू सहित देशभर में हुई आगजनी, हत्या, हिंसा और लूटपाट की घटनाओं की न्यायिक जांच कराने की बात कही है। नोपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान 72 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में कुछ घंटों के भीतर हुए 2 भीषण बम विस्फोट, 8 की मौत; घायल हुए 23 लोग

रूस में फिर आया भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता; जारी हुआ सुनामी का अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश