1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, बाढ़ के प्रकोप से 7 लोगों की मौत

मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुआ पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, बाढ़ के प्रकोप से 7 लोगों की मौत

 Published : Mar 31, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Mar 31, 2024 04:57 pm IST

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने कहा कि शांगला जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कमरे की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। बारिश ने खैबर कबायली जिले, पेशावर, नौशेरा और चारसद्दा जिलों में भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा में मूसलाधार बारिश। - India TV Hindi
पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा में मूसलाधार बारिश। Image Source : AP

पेशावरः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ और बारिश के कहर ने तबाही मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई घर गिर गए हैं। इससे 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शनिवार को लगातार दूसरे दिन खैबर पख्तूनख्वा के बड़े हिस्से में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। कबायली जिले बजौर में बारिश के कारण एक घर ढह जाने से तीन बच्चों समेत पांच लोग मलबे में दफन हो गए।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने कहा कि शांगला जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कमरे की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। बारिश ने खैबर कबायली जिले, पेशावर, नौशेरा और चारसद्दा जिलों में भी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत उपाय शुरू किए। अधिकारियों ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में, पूरे पाकिस्तान में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 37 लोग मारे गए थे।  (भाषा) 

यह भी पढ़ें

इजरायली एयरस्ट्राइक में कम से कम 2 फिलिस्तीनी पत्रकारों की मौत, मध्य गाजा के अल-अक्सा हॉस्पिटल के पास हुआ हमला

अमेरिका के आर्मी बेस में घुसा चीनी नागरिक, सुरक्षा अधिकारियों में मच गया हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश