1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की गीदड़ भभकी, सिंधु नदी समझौता रुकने से मची खलबली

पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की गीदड़ भभकी, सिंधु नदी समझौता रुकने से मची खलबली

 Published : Apr 25, 2025 09:46 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 11:04 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला उठा है। पाकिस्तान ने अब भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी दी है। सिंधु नदी समझौता रोके जाने से पूरे पाकिस्तान में खलबली मची हुई है।

पाकिस्तान ने दी परमाणु बम की गीदड़ भभकी।- India TV Hindi
पाकिस्तान ने दी परमाणु बम की गीदड़ भभकी। Image Source : AP/PTI

पाकिस्तान को ये एहसास हो गया है कि अभी तो भारत ने सिर्फ डिप्लोमैटिक फैसले किए हैं, सिर्फ सिंधु समझौते को रद्द किया है लेकिन नरेन्द्र मोदी बहुत जल्दी पहलगाम हमले का बदला भी लेंगे। इसलिए पाकिस्तान के लीडर्स ने भी गीदड़ भभकियां देनी शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान के नेताओं ने अब एटम बम की बात शुरू की है। शुक्रवार को पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने कहा कि भारत पाकिस्तान को कम न समझे। अगर भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान के पास भी एटम बम है।

पाकिस्तान के पास मिसाइलें हैं और एटम बम हैं- इशाक डार

दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान की सीनेट में भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव किया गया है। इस प्रस्ताव में सिंधु जल समझौता रोकने के लिए भारत की आलोचना की गई है। इसी दौरान पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने कहा है कि पाकिस्तान के पास मिसाइलें हैं और एटम बम हैं। पाकिस्तान भी हमले का करारा जवाब देगा।

भारत जंग का माहौल बना रहा है- पाकिस्तान

पाकिस्तान की सीनेट में भारत के खिलाफ ये प्रस्ताव, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और फॉरेन मिनिस्टर इशाक डार ने पेश किया था। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि भारत जंग का माहौल बना रहा है। शहबाज सरकार के इस प्रस्ताव को बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, इमरान ख़ान की तहरीक-ए-इंसाफ, फजल-उर-रहमान की जमीयत उलेमा इस्लाम के अलावा मोहाजिर कौमी मूवमेंट और अवामी नेशनल पार्टी ने भी सपोर्ट किया। इसी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इशाक डार ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कदम उठाने से पहले समझ ले कि पाकिस्तान न्यूक्लियर पावर है।

बिलावल ने दी खून बहाने की धमकी

दूसरी ओर पाकिस्तान के राजनेता और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भारत को खुली धमकी दी है। बिलावल ने कहा- "सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा।"

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश