1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान ने पाकिस्तान पर किया जबरदस्त पलटवार, इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर ड्रोन से अटैक, कई सैनिकों की मौत

तालिबान ने पाकिस्तान पर किया जबरदस्त पलटवार, इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर ड्रोन से अटैक, कई सैनिकों की मौत

 Published : Mar 14, 2026 10:53 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 10:53 am IST

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में एयर स्ट्राइक की जिसके बाद तालिबान ने जबरदस्त पलटवार करते हुए इस्लामाबाद एयरपोर्ट को निशाना बनाया। तालिबान ने दावा किया है कि उसके हमले में पाकिस्तानी फौज को काफी नुकसान हुआ है।

Taliban Pakistan conflict, Islamabad airport drone attack, Pakistan Afghanistan airstrikes, Kabul Ka- India TV Hindi
तालिबान ने पाकिस्तान पर जबरदस्त पलटवार किया है। Image Source : INDIA TV

इस्लामाबाद: अमेरिका-इजरायल-ईरान में जारी जंग के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लड़ाई का नया मोर्चा खुल गया है। पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार, पकटिया और पकटिका में एयर स्ट्राइक कर दी, इसके जवाब में तालिबान ने इस्लामाबाद और पेशावर को धुआं-धुआं कर दिया। पाकिस्तान की एयरफोर्स ने काबुल और कंधार तक बम बरसाए। कंधार शहर में तालिबान के अल-बद्र कोर का हेडक्वार्टर भी निशाना बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक हमले के वक्त वहां तालिबान के सीनियर कमांडर भी मौजूद थे। पाकिस्तान का दावा है कि उसने टीटीपी के ठिकानों को टारगेट किया, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर तालिबान का ड्रोन अटैक

TOLO News के मुताबिक, कंधार के अहमद शाह बाबा एयरपोर्ट के पास धमाका हुआ। प्राइवेट कंपनी काम एयर की तेल रिफाइनरी को भी टारगेट करके हमला किया गया। अफगानिस्तान सिक्योरिटी फोर्सेज ने पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। शुक्रवार को उन्होंने इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोकनी पड़ी। पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट्स को उड़ान भरनी पड़ी ताकि और हमलों को रोका जा सके। तालिबान ने इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में बड़े मिलिट्री स्टेशन हमजा को भी निशाना बनाया। इस हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ।

'हमारे हमले में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए'

अफगानिस्तान डिफेंस मिनिस्ट्री का दावा है कि इस अटैक में पाकिस्तानी फौज के कई सैनिक मारे गए। पेशावर में भी तालिबान ने ड्रोन स्ट्राइक की। पाकिस्तानी सेना के कोहाट सेंट्रल कमांड और कोहाट ब्रिगेड कैंप को निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि इन हमलों में पाकिस्तान के दर्जनों सैनिक मारे गए और एक दर्जन से ज्यादा मिलिट्री पोस्ट तबाह हो गईं। पाकिस्तानी सेना के हमले का जवाब तालिबान ने इतना तेज दिया कि पेशावर से लेकर रावलपिंडी तक हाहाकार मच गया। अफगानिस्तान सिक्योरिटी फोर्सेज के अटैक में पाकिस्तान फौज को भारी क्षति पहुंची।

पाकिस्तान के हमलों में मारे जा रहे आम नागरिक

वहीं, पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों में आम नागरिकों के घर तबाह हो गए। अफगानिस्तान में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीटीपी के आड़ में बेगुनाह अफगानों पर हमला कर रहा है, और मासूम बच्चों को टारगेट किया जा रहा है।एक अफगान नागरिक ने कहा, 'हवाई हमले के बाद, हमारा घर हम पर ही गिर गया। मेरा छोटा भाई हॉलवे में घायल पड़ा था। मैंने उसे कई बार आवाज दी, लेकिन वह बेहोश था। आखिरकार वह होश में आया और मुझे मलबे से बाहर निकाला। फिर हम दोनों ने मलबे में फंसी मेरी पत्नी, बेटी और मां को बचाया। वे घायल थीं पर हम उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने में कामयाब हुए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश