1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'हम किसी भी बाहरी जांच में सहयोग नहीं करेंगे', इजरायल ने अमेरिका के इस कदम को बड़ी गलती बताया

'हम किसी भी बाहरी जांच में सहयोग नहीं करेंगे', इजरायल ने अमेरिका के इस कदम को बड़ी गलती बताया

 Published : Nov 15, 2022 02:07 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 02:07 pm IST

इजराइल ने सोमवार को पुष्टि की कि अमेरिका के न्याय विभाग ने अल जजीरा की पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। अकलेह एक जानी-मानी अमेरिकी-फिलस्तीनी पत्रकार थीं।

इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंत्ज(फाइल फोटो)- India TV Hindi
इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंत्ज(फाइल फोटो) Image Source : AP

इजराइल ने सोमवार को पुष्टि की कि अमेरिका के न्याय विभाग ने अल जजीरा की पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। अकलेह एक जानी-मानी अमेरिकी-फिलस्तीनी पत्रकार थीं। वह इस साल मई में वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की छापेमारी के दौरान मारी गई थीं। इजराइल ने अकलेह की मौत की जांच करने के अमेरिकी फैसले को ‘बड़ी गलती’ करार दिया। 

'हम आईडीएफ के सैनिकों के साथ खड़े हैं'

इजरायल ने कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं करेगा। इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंत्ज ने कहा कि शिरीन अबू अकलेह की दुखद मौत की जांच करने का अमेरिकी न्याय विभाग का फैसला एक बड़ी गलती है। उन्होंने कहा कि आईडीएफ(IDF) ने एक पेशेवर, स्वतंत्र जांच की है, जिसकी जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के साथ शेयर की गई थी। रक्षा मंत्री बेनी ने कहा कि मैंने अमेरिकी प्रतिनिधियों को मेसेज भेजा है कि हम आईडीएफ के सैनिकों के साथ खड़े हैं, हम किसी भी बाहरी जांच में सहयोग नहीं करेंगे, हम इजराइल के आंतरिक मामलों में किसी को भी हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देंगे।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि अल-जज़ीरा की पत्रकार शिरीन अबू अकलेह की इसी साल मई माह में वेस्ट बैंक में गोली लगने से मौत हो गई थी। नॉर्थ वेस्ट बैंक के जेनिन कस्बे में इज़राइली सेना की कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में शिरीन अबू अकलेह की मौत हो गई थी। उस समय वह रिपोर्टिंग के लिए मौके पर मौजूद थीं। प्रसारक अल-जज़ीरा ने अपनी पत्रकार की मौत के लिए इज़राइली बलों को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि इज़राइली सेना का कहना था कि वह मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=c0S4wcB0jto

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश