1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कोरोना वायरस के डर से पत्नी को बाथरूम में ही कर दिया बंद, बुलानी पड़ी पुलिस

कोरोना वायरस के डर से पत्नी को बाथरूम में ही कर दिया बंद, बुलानी पड़ी पुलिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 07:00 pm IST

कोरोना वायरस को लेकर लोगों के अंदर डर इतना बढ़ गया है कि लिथुआनिया के एक शख्स ने कोरोना वायरस के शक में अपनी पत्नी को ही बाथरूम में बंद कर दिया। पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

विलनिअस: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। अभी तक करीब 40 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। अकेले चीन में ही इससे मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच चुकी है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों के अंदर डर इतना बढ़ गया है कि लिथुआनिया के एक शख्स ने कोरोना वायरस के शक में अपनी पत्नी को ही बाथरूम में बंद कर दिया। बाद में पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

Related Stories

यह घटना लिथुआनिया के विलनिअस स्थित अपार्टमेंट की है। शख्स को जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी ने एक चीनी महिला से मुलाकात की थी जो इटली से आई थी। जिसके बाद उसने इस खौफ से अपनी पत्नी को बाथरूम में बंद कर दिया कि कहीं पत्नी से यह बीमारी उसे भी न हो जाए। जब महिला ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक शख्स ने संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टरों के साथ फोन पर सलाह लेने के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया था। पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत नहीं दी है इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला ने अपनी जांच कराई, जिसमें उसके शरीर में वायरस होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश