
इस रिपोर्ट में कहा गया कि एचआईवी के प्रसार को रोकने के लिए जो लक्ष्य सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्यों मिलेनियम डेवलपमेंट गोल्स के तहत निर्धारित किए गए थे, विश्व ने उनसे कहीं आगे के लक्ष्य हासिल किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि एचआईवी के नए संक्रमणों में 35 प्रतिशत की और एड्स से जुड़ी मौतों में 41 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं एचआईवी के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया के चलते वर्ष 2000 के बाद से अब नए संक्रमण के 3 करोड़ और एड्स से जुड़ी मौतों के लगभग 80 लाख मामलों पर रोक लगाई जा सकी।