1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज पद के उम्मीदवार ब्रेट कैवनॉग ने कहा, किसी पर यौन हमला नहीं किया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज पद के उम्मीदवार ब्रेट कैवनॉग ने कहा, किसी पर यौन हमला नहीं किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2018 10:47 am IST,  Updated : Sep 25, 2018 10:47 am IST

पिछले 10 दिनों में दो महिलाओं ने सामने आकर आरोप लगाया है कि कावानाह ने 36 साल और 25 साल पहले उन पर यौन हमला किया था। कावानाह ने कहा, ‘‘मैंने किसी पर यौन हमला नहीं किया, न तो हाई स्कूल में और न ही किसी और समय। मैंने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है।’’

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज पद के उम्मीदवार ब्रेट कैवनॉग ने कहा, किसी पर यौन हमला नहीं किया- India TV Hindi
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज पद के उम्मीदवार ब्रेट कैवनॉग ने कहा, किसी पर यौन हमला नहीं किया

वॉशिंगटन: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज पद के उम्मीदवार ब्रेट कावानाह ने सोमवार को कहा कि वह एक निष्पक्ष प्रक्रिया के इंतजार में हैं ताकि अपने सम्मान की रक्षा कर सकें। कावानाह ने सोमवार की रात ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं एक निष्पक्ष प्रक्रिया के इंतजार में हूं, ऐसी प्रक्रिया जिससे मैं अपने सम्मान की रक्षा कर सकूं और मेरा नाम बेदाग साबित हो सके। मैं सिर्फ निष्पक्षता की मांग कर रहा हूं और इस प्रक्रिया में मुझे सुना जाए।’’

इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कावानाह और उनकी पत्नी एश्ली ने ‘फॉक्स न्यूज’ पर अपना इंटरव्यू दिया। यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद यह कावानाह का पहला इंटरव्यू था। पिछले 10 दिनों में दो महिलाओं ने सामने आकर आरोप लगाया है कि कावानाह ने 36 साल और 25 साल पहले उन पर यौन हमला किया था। कावानाह ने कहा, ‘‘मैंने किसी पर यौन हमला नहीं किया, न तो हाई स्कूल में और न ही किसी और समय। मैंने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है।’’

कावानाह और उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पहली महिला क्रिस्टीन ब्लेजी फोर्ड को गुरुवार को सीनेट की न्यायपालिका समिति के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना है। डेमोक्रेट पार्टी इस मामले की जांच एफबीआई से कराने की मांग कर रही है। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुप्रीम कोर्ट के जज पद के लिए नामित अपने उम्मीदवार कावनाह के खिलाफ एफबीआई जांच कराने से इनकार कर रहे हैं।

इससे पहले, दिन में ट्रंप ने उम्मीद जताई कि कावानाह की नियुक्ति जल्द ही पक्की हो जाएगी। ट्रंप ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति जल्द ही पक्की हो जाएगी। वह एक भले इंसान हैं। काफी विद्वान हैं और उन्होंने जो कुछ किया है उसमें काफी बेहतर किया है। यदि कुछ उल्टा होता है तो यह बहुत दुखद होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश