1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के साथ मतभेद की खबरों को टिलरसन ने किया खारिज, नहीं देंगे इस्तीफा

ट्रंप के साथ मतभेद की खबरों को टिलरसन ने किया खारिज, नहीं देंगे इस्तीफा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 05, 2017 11:04 am IST,  Updated : Oct 05, 2017 11:04 am IST

अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मतभेद की खबरों के बीच, टिलरसन ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि...

Tillerson dismisses reports of differences with Trump will...- India TV Hindi
Tillerson dismisses reports of differences with Trump will not give resigantion

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मतभेद की खबरों के बीच, टिलरसन ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि उनका अपने पद से इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं है और वह ट्रंप की विदेश नीति के लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। (पाक के कारण अफगानिस्तान में अपने सैनिक नहीं भेज रहा है भारत: मैटिस)

टिलरसन का यह बयान एनबीसी न्यूज की उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि टिलरसन ने राष्ट्रपति को 'मूर्ख' करार देने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित टिप्पणी को खारिज किए बिना कहा, "मैं ऐसे तुच्छ विषयों पर कुछ नहीं कहना चाहता।"

एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने उन्हें राष्ट्रपति के साथ मतभेद दूर करने के कदम तलाशने की सलाह दी है, जिसे टिलरसन ने खारिज किया है। उन्होंने कहा, "उप राष्ट्रपति को कभी भी मुझे विदेश मंत्री के पद पर बने रहने के लिए राजी नहीं करना पड़ा क्योंकि मैंने कभी इस पद को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश