1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में एक बार फिर जंगलों में लगी आग ने मचाई तबाही, प्रशासन अलर्ट

अमेरिका में एक बार फिर जंगलों में लगी आग ने मचाई तबाही, प्रशासन अलर्ट

 Published : Jun 12, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 02:14 pm IST

अमेरिका में आग ने एक बार फिर भयंकर तबाही मचा दी है। इस बार आग ओरेगन के जंगलों में लगी है। आग के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सैकड़ों घरों को खाली करने के आदेश दिए हैं।

अमेरिका ओरेगन के जंगलों में लगी आग- India TV Hindi
अमेरिका ओरेगन के जंगलों में लगी आग Image Source : AP

द डेल्स: जंगल पृथ्वी के फेफड़े कहलाते हैं। ये ना केवल जैव विविधता का घर होते हैं, बल्कि जलवायु को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परंतु जब जंगलों में आग लगती है, तो यह ना केवल पेड़-पौधों को नष्ट कर देती है, बल्कि वन्यजीवों और मानव जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। इस बीच अमेरिका में एक बार फिर जंगलों में लगी आग ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इस बार आग ओरेगन के जंगलों में लगी है। आग लगातार फैल रही है जिसके चलते प्रशासन ने सैकड़ों घरों को खाली करने के आदेश दिए हैं। 

कितनी भयावह है आग

कोलंबिया रिवर गॉर्ज में हर तरफ घना धुआं नजर आ रहा हो जिसके चलते विजिबिलिटी शून्य हो गई है। आग कितनी भयावह है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक अंतरराज्यीय मार्ग के 32 किलोमीटर हिस्से को बंद करना पड़ा है। ओरेगन परिवहन विभाग ने बताया कि ‘हुड रिवर’ और ‘द डेल्स’ के बीच ‘इंटरस्टेट-84’ को बंद कर दिया गया है। पोर्टलैंड से लगभग 89 किलोमीटर पूर्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘हुड रिवर’ में लगभग 8,000 लोगों की आबादी है और द डेल्स में 15,000 से अधिक लोग रहते हैं। 

अमेरिका ओरेगन के जंगलों में लगी आग
Image Source : APअमेरिका ओरेगन के जंगलों में लगी आग

जानें कैसे हैं हालात?

परिवहन विभाग के प्रवक्ता डेविड हाउस ने एक ईमेल के जरिए बताया कि अंतरराज्यीय मार्ग अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा। वास्को काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार डेल्स के उत्तर-पश्चिम में आई-84 और अंतर्देशीय क्षेत्र के एक इलाके के 700 से अधिक घरों को खाली करने के आदेश दिए गए है। इतना ही नहीं किसी भी विपरीत स्थिति को देखते हुए 1,352 से अधिक घरों को खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। 

पहले भी आग ने मचाई है तबाही

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, साल की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में भीषण आग का कहर देखने को मिला था। यहां आग ने तबाही मचा दी थी जिससे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था। लॉस एंजिल्स के बाद इसी साल मार्च के महीने में उत्तरी और दक्षिण कैरोलिना राज्यों में जंगल की आग ने भीषण तबाही मचाई थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

लॉस एंजिलिस में कुछ इस तरह बीती कर्फ्यू की पहली रात, देखें एप्पल स्टोर में लूटपाट का VIDEO

ईरान पर होगा हमला? ट्रंप ने फिर कहा 'तेहरान नहीं बना सकता परमाणु बम, वेरी सिंपल...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश