1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बर्फ से घिरी पहाड़ियों पर पेड़ से टकराया अमेरिकी विमान, 2 लोगों की मौत

बर्फ से घिरी पहाड़ियों पर पेड़ से टकराया अमेरिकी विमान, 2 लोगों की मौत

 Published : Nov 15, 2023 09:54 am IST,  Updated : Nov 15, 2023 09:54 am IST

अमेरिका में एक विमान बर्फ से घिरी पहाड़ियों के ऊपर से उड़ते वक्त पेड़ से टकरा गया। दृश्यता कम होने की वजह से यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटा विमान पहाड़ियों के ऊपर से उड़ान भर रहा था। अमेरिका में वैसे छोटे-विमान हादसे अक्सर होते ही रहते हैं।

अमेरिका में बर्फ की पहाड़ी (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
अमेरिका में बर्फ की पहाड़ी (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

अमेरिका के ऊटाह में साल्ट लेक सिटी के दक्षिण में विमान हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां एक छोटा विमान उड़ान भरते वक्त अचान बर्फ की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सटीक वजह का पता नहीं चल पाया है। हालांकि दृश्यता कम होने को इसका कारण बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान काफी ऊंचाई पर था और वह बर्फ की पहाड़ियों के ऊपर से गुजर रहा था। इसी दौरान विमान अचानक पेड़ से टकरा गया। वैसे अमेरिका में छोटे विमान अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। 
 
ऊटाह काउंटी शेरिफ के सार्जेंट स्पेंसर कैनन ने बताया कि विमान अज्ञात कारणों से हल्की बर्फ से घिरे पहाड़ी इलाके में पेड़ों से टकरा गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। कैनन के मुताबिक, बचावकर्मियों ने घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम घायल का इलाज करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति बोलने और चलने-फिरने में सक्षम है, जो एक अच्छा संकेत है।

विमान के बारे में जुटाई जा रही जानकारी

दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है। कैनन ने कहा कि विमान ने कहां से उड़ान भरी थी और कहां जा रहा था, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। मृतकों और घायलों की पहचान भी नहीं की जा सकी है। इसलिए विमान के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।  (एपी) 
यह भी पढ़ें
Israel Hamas War-40 वां दिनः अल-शिफा अस्पताल में अब भी छुपे हैं आतंकी, इजरायली सेना ने कहा-"आत्मसमर्पण कर दो"

रूस भारत को दे रहा ये खतरनाक विमान भेदी मिसाइलें, दुश्मनों के फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर सेकेंडों में होंगे ध्वस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश