1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात को सोने से पहले विटामिन ई ऑयल का यूं करें इस्तेमाल, पाएं बेदाग खिला खिला चेहरा

रात को सोने से पहले विटामिन ई ऑयल का यूं करें इस्तेमाल, पाएं बेदाग खिला खिला चेहरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2020 07:31 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 07:31 am IST

विटामिन ई ऑयल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो स्किन के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। जानिए विटामिन ई का इस्तेमाल करने के फायदे और तरीके।

चेहरे पर विटामिन ई ऑयल लगाने के फायदे- India TV Hindi
चेहरे पर विटामिन ई ऑयल लगाने के फायदे Image Source : INSTAGRAM/NATUREUNPLUCKED

यदि आप अपनी स्किन के लिए एक जादुई औषधि की तलाश में हैं, तो आपके लिए विटामिन ई से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है।  विटामिन ई ऑयल को सिर से लेकर पैर तक के लिए कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो स्किन के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। जानिए विटामिन ई का इस्तेमाल करने के फायदे और तरीके।

विटामिन ई का तेल चेहरे पर लगाने के फायदे

हाइपरपिग्मेंटेशन को करे कम

कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी हैं कि विटामिन सी के साथ विटामिन ई का सूर्य की रोशनी से बचाने का काम करता है जिससे आपके आसानी से हाइपरपिग्मेंटेशन कम हो जाते है।

ब्लैकहेड्स, एक्ने से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये कमाल के घरेलू उपाय

एंटी एजिंग
विटामिन ई में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करते हैं। विटामिन ई तेल और विटामिन ई के अन्य  रूप आपकी स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। इसके साथ ही यह ऑयल आपकी त्वचा को मजबूत और जवां बना रखने में मदद करता है। 

ड्राई स्किन के लिए अच्छा मॉश्चराइजर
विटामिन ई ऑयल ड्राई स्किन को कम में करता है। यह एक मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है

30 के बाद चेहरे पर जरूर लगाएं ये सीरम, कभी भी नहीं दिखेगा बढ़ती उम्र का असर

स्किन की गंदगी हटाए
विटामिन ई तेल एक ऐसा ऑयल हैं जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश रखने के साथ-साथ  पोर्स से गंदगी निकालता है। विटामिन ई तेल की कुछ बूंदें चेहरे में डालकर हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए।  

डार्क सर्कल से दिलाए छुटकारा
विटामिन ई आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे विटामिन ई ऑयल से हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 दिन में असर नजर आ जाएगा।

नाखूनों को रखें हेल्दी
विटामिन ई ऑयल के मॉइस्चराइजिंग बेनेफिट्स भी नाखून को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आपके नाखूनों की ड्राई स्किन के साथ-साथ बार-बार नेल्स टूटने की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। 

ऐसे करें इस्तेमाल

विटामिन ई ऑयल रात को सोने से पहले लगाने से बेहतरीन रिजल्ट मिलता है। आप इसे डायरेक्ट स्किन में लगा सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल के साथ इसे मिलाकर चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें दूसरे दिन साफ पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन ऑयली हैं तो विटामिन ई लगाने के 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। 

मुहांसों का चेहरे पर अटैक होते ही भूल कर भी ना करें ये 4 गलतियां, फेस हो सकता है खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल