1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लेमन टी इम्यूनिटी बूस्ट करने में है मददगार, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका

लेमन टी इम्यूनिटी बूस्ट करने में है मददगार, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 04:28 pm IST

नॉर्मल टी पीने की बजाय आप लेमन टी पीने की आदत डाले। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं लेमन टी।

लेमन टी रेसिपी- India TV Hindi
लेमन टी रेसिपी Image Source : INSTAGRAM/THATINDIANCURRY

सुबह-सुबह चाय की एक प्याली पीते ही आप तरोताजा हो जाते हैं, लेकिन अगर आप चाय में थोड़ा सा बदलाव करें तो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नॉर्मल टी पीने की बजाय आप लेमन टी पीने की आदत डाले। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। जानिए घर पर कैसे बनाएं लेमन टी। 

लेमन टी बनाने के लिए सामग्री

  • ब्लैक टी
  • पानी
  • नींबू का रस
  • शहद

Recipe: गोलगप्पे का पानी बनाने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती, जानिए पानीपुरी का पानी बनाने का परफेक्ट तरीका

ऐसे बनाएं लेमन टी

लेमन टी बनाना काफी आसान है। सबसे पहले एक पैन में पानी और ब्लैक टी डालकर थोड़ी देर उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें। फिर इशमें शहद और नींबू डाल लें। आपकी गर्मागर्म लेमन टी बनकर तैयार है। 

Recipe: घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी बेसन के लड्डू, दुबले व्यक्ति को भी बना देंगे हष्ट पुष्ट

लेमन टी पीने से मिलेंगे ये लाभ

  • लेमन टी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है। 

  • नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। जो आपके पाचन को फिट रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना सुबह लेमन टी पिएं। 

  • लेमन टी में  ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको तनाव से छुटकारा दिलाने के साथ आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।

  • लेमन टी में फ्लेवोनोइड्स नामक तत्व पाए जाते हैं जो धमनियों में खून के थक्के नहीं जमने देता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

  • लेमन टी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की भी समस्या से निजात मिल जाता है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

Recipe: रोजाना खा-खाकर बोर हो गए हैं वही दाल तो आज बनाइए ढाबा स्टाइल दाल तड़का, ये है बनाने का आसान तरीका

Recipe: गर्मियों के लिए बेस्ट है सत्तू का नमकीन शरबत, यूं झट से हो जाएगा तैयार

Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट चने का सत्तू, ये रहा बनाने का आसान तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल