Amar Deep
-
झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग की राहुल गांधी ने की निंदा, जंतर-मंतर मामले पर केंद्र से पूछे सवाल
राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताया है और इसकी निंदा भी की है। इसके अलावा उन्होंने जंतर मंतर पर पैलेट गन चलाए जाने को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछा।
राजनीति | Aug 10, 2026 08:10 pm IST -
सरकारी कार्यक्रमों में सबसे पहले गाया जाएगा राज्यगीत 'तमिल थाई वाजथु', तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पास
तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। इसके तहत राज्य के किसी भी सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत में राज्य गीत 'तमिल थाई वाजथु' को सबसे पहले गाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
राष्ट्रीय | Aug 10, 2026 06:43 pm IST -
Advertisement
-
लव मैरिज की तो गांव में नहीं मिलेगी एंट्री, लिव-इन रिलेशनशि को लेकर भी कड़े फैसले; हुई खाप पंचायत की बैठक
जींद के रामराय गांव के चबूतरे पर नौगामा खाप की बैठक हुई। इस बैठक में घर से भागकर शादी करने वाले प्रेमी जोड़ों की गांव में एंट्री पर रोक का ऐलान किया गया। इसी तरह शादी समारोहों में अश्लील व असभ्य गानों पर भी पाबंदी लगाने की बात कही गई।
हरियाणा | Aug 10, 2026 05:35 pm IST -
श्रीलंका में विपक्ष के नेता सागर करियावासम गिरफ्तार, पुलिस प्रमुख को धमकी देने का आरोप
श्रीलंका में विपक्ष के नेता सागर करियावासम को पुलिस प्रमख को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो बुलाया गया, जहां से गिरफ्तार कर लिया गया।
एशिया | Aug 10, 2026 04:28 pm IST -
Advertisement
-
रूस जाने की तैयारी कर रहे FBI डायरेक्टर काश पटेल, अक्टूबर में कर सकते हैं दौरा; रिपोर्ट का दावा
एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल रूस का दौरा कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह अक्टूबर महीने में मॉस्को और फिर सेंट पीटर्सबर्ग जा सकते हैं।
अमेरिका | Aug 09, 2026 11:40 pm IST -
झारखंड के प्राइवेट स्टील प्लांट में धमाका, 9 कर्मचारी हुए घायल; जांच के निर्देश
रामगढ़ की एक प्राइवेट स्टील प्लांट में धमाका हुआ है। इस घटना में 9 कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रांची रेफर कर दिया गया है।
झारखण्ड | Aug 09, 2026 11:04 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब में कार की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत, एक की हालत गंभीर; विधानसभा स्पीकर ने किया मुआवजे का ऐलान
फतेहगढ़ साहिब में कार की टक्कर से तीन कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक कांवड़िया घायल बताया जा रहा है। विधानसभा स्पीकर ने हादसे पर दुख जताया है।
पंजाब | Aug 09, 2026 10:38 pm IST -
रूस से भारत तक ट्रेन? रूसी उप-प्रधानमंत्री ने दिया सुझाव, पाकिस्तान से होकर गुजरेगा रूट; क्यों शुरू हुई चर्चा?
रूस के उप-प्रधानमंत्री ने रूस से भारत तक ट्रेन सेवा शुरू करने की बात कही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हिंद महासागर तक सीधी रेल लाइन बनाने की संभावना पर विचार करने की बात कही।
यूरोप | Aug 09, 2026 08:47 pm IST -
Advertisement
-
CM मोहन यादव ने 4 फ्लाइट का किया शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से चार उड़ानों को फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भी मौजूद थे। इन उड़ानों की शुरुआत के साथ ही मध्यप्रदेश की देश के अन्य राज्यों के साथ कनेक्टिविटी और अधिक जुड़ गई है।
मध्य-प्रदेश | Aug 09, 2026 08:10 pm IST -
JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, आयोग के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, CID की पूछताछ से पहले किया रिजाइन
JPSC के तीन सदस्यों ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आयोग के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं राज्यपाल की तरफ से भी तीनों सदस्यों का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
झारखण्ड | Aug 09, 2026 07:04 pm IST -
Advertisement
-
सुल्तानपुर के स्कूल में निकला 6 फीट का कोबरा, नागिन की तलाश जारी; रेस्क्यू टीम ने की अपील
सुलतानपुर के एक स्कूल में छह फीट लंबा कोबरा सांप निकला है। इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर रेस्क्यू टीम ने कोबरा को पकड़ा। इसके अलावा अभी एक और नागिन के होने की भी सूचना मिल रही है, जिसकी तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश | Aug 09, 2026 06:21 pm IST -
कोसोवो की संसद में हंगामा, केयरटेकर PM पर विपक्षी सांसद ने फेंके अंडे; रोकनी पड़ी कार्यवाही; VIDEO देखें
कोसोवो की संसद में शनिवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। यहां विपक्षी दल की सांसद ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर अंडे फेंके। हालांकि हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही को रोकना पड़ा।
यूरोप | Aug 09, 2026 05:23 pm IST -
Advertisement
-
साप्ताहिक अवकाश न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
कर्नाटक के मैसूर में एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। नोट में महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसे साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल रहा था और मैनेजर के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
राष्ट्रीय | Aug 09, 2026 04:52 pm IST -
ममता बनर्जी की कार पर पत्थर से हमला, बोलीं- 'मेरा सिर फट जाता', लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर पथराव किया गया और उन्हें चोर कहा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में मारे गए तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने के लिए जाते समय उनकी कार पर यह हमला किया गया।
पश्चिम बंगाल | Aug 09, 2026 10:11 pm IST -
Advertisement
-
खौफनाक वारदात! महिला ने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में शव जलाकर राख को दफनाया
यूपी के मथुरा जिले में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या की। इस घटना में उसने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी की मदद भी ली। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश | Aug 08, 2026 11:58 pm IST -
जेडी वेंस ने PM मोदी से की बात, भारत-अमेरिका सहयोग पर हुई अहम चर्चा; पीएम ने बधाई भी दी
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका सहयोग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय | Aug 08, 2026 11:54 pm IST -
Advertisement
-
यूपी में BJP सांसद मुकेश राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज, जीजा के घर और दुकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप
फर्रुखाबाद से बीजेपी के सांसद मुकेश राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने जीजा के घर और दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद कासगंज में यह एफआईआर दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश | Aug 08, 2026 11:06 pm IST -
हरियाणा के एक ही गांव में 100 से ज्यादा लोग बीमार, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती; मचा हड़कंप
हरियाणा के सिरसा में एक ही गांव के 100 से अधिक लोगों के बीमार होने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन में लीकेज की वजह से घरों में दूषित पानी आ रहा है। फिलहाल बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा | Aug 08, 2026 10:33 pm IST -
नशे में पिता ने की बेटे की हत्या, पैसे नहीं देने पर लकड़ी से हमला कर ली जान
कालाहांडी में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पिता नशे में था और वह अपने बेटे से पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर उसने बेटे पर लकड़ी के टुकड़े से हमला कर दिया।
क्राइम | Aug 08, 2026 10:39 pm IST -
फिल्म और सीरियल में काम करने का जुनून, घर से भागकर मुंबई पहुंचे दो नाबालिग, पुलिस ने किया रेस्क्यू
मुंबई पुलिस ने दो नाबालिगों को रेस्क्यू किया है। ये दोनों नाबालिग अपने-अपने घरों से फिल्म या सीरियल में काम करने के लिए भागकर मुंबई आए थे। फिलहाल दोनों को सुरक्षित रखा गया है।
महाराष्ट्र | Aug 08, 2026 08:19 pm IST