1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के बेऊर जेल में बवाल, बाहुबली नेता अनंत सिंह की मौजूदगी में भिड़े समर्थक, कक्षपाल को भी पीटा

बिहार के बेऊर जेल में बवाल, बाहुबली नेता अनंत सिंह की मौजूदगी में भिड़े समर्थक, कक्षपाल को भी पीटा

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 16, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 12:55 pm IST

बिहार के बेउर जेल में बाहुबली नेता अनंत सिंह की मौजूदगी में उनके समर्थक किसी बता को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि जेल की घंटी बजानी पड़ी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी स्थिति को संभालने में जुटे।

बाहुबली नेता अनंत सिंह - India TV Hindi
बाहुबली नेता अनंत सिंह Image Source : FILE PHOTO

बिहार: बेउर जेल में बाहुबली नेता और राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी में उनके समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। किसी बात को लेकर अनंत सिंह के समर्थक आपस में ही भिड़ गए थे। मारपीट को रोकने के लिए कक्षपाल बीच-बचाव करने पहुंचे, तो अनंत समर्थकों ने कक्षपाल की भी पिटाई कर दी। हालात ऐसे हो गए कि जेल की घंटी बजानी पड़ी। 

हालात को काबू में किया गया

इसके बाद आनन-फानन में जेलर, उप-जेलर और अन्य जेल कर्मी पहुंचे। जेल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। कई वरीय अधिकारी बेउर जेल पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे। सभी कैदियों को उनके बैरक में जाने की सूचना दी गई। फिलहाल हालात को काबू में कर लिया गया है। घटना रविवार सुबह की है।

किसी बात को लेकर हुई थी मारपीट

यह घटना किस बात को लेकर हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पहले किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला शांत हो गया था। हालांकि, आज रविवार सुबह एक बार फिर अनंत सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

मामले पर जेल प्रशासन ने क्या कहा?

इसे लेकर जेल प्रशासन अभी कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। वह इस पर जेल के अधिकारियों और बेउर थाने बातचीत कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।