1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में 7000 के पार हुए कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले, अब तक 44 की मौत

बिहार में 7000 के पार हुए कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले, अब तक 44 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2020 09:49 am IST,  Updated : Jun 19, 2020 09:49 am IST

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 7000 के पार चली गई है। वहीं, इस घातक वायरस से पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत के साथ ही सूबे में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई है।

Bihar Coronavirus Updates, Coronavirus Updates, Bihar Coronavirus, Begusarai Coronavirus- India TV Hindi
बिहार में अब तक 1,39,584 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 4961 मरीज ठीक हुए हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

पटना: बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 7000 के पार चली गई है। वहीं, इस घातक वायरस से पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत के साथ ही सूबे में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दरभंगा, गया, नालंदा, पश्चिम चंपारण एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई।

24 घंटे में सामने आए 151 नए मामले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक बेगूसराय, दरभंगा, खगडिया, सारण एवं वैशाली में 3-3, भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सीतामढी एवं सिवान में 2-2 तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7040 हो गई।

सबसे ज्यादा 360 संक्रमित पटना से
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक सामने में आए 7040 मामलों में से पटना के 360, भागलपुर के 344, बेगूसराय के 335, मधुबनी के 325, रोहतास के 309, खगडिया के 296, मुंगेर के 285, सिवान के 283, पूर्णिया के 245, कटिहार के 234, जहानाबाद के 204, नवादा के 192, दरभंगा के 191, समस्तीपुर के 186, मुजफ्फरपुर के 185, सुपौल के 182, बांका के 177, गोपालगंज के 174, सारण एवं बक्सर के 164-164 और गया के 162 मामले शामिल हैं।

4961 मरीजों ने दी वायरस को मात
वहीं, अन्य जिलों की बात करें तो पूर्वी चंपारण के 160, नालंदा के 158, भोजपुर के 150, मधेपुरा के 148, औरंगाबाद के 145, कैमूर के 143, किशनगंज के 131, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 125, वैशाली के 122, सीतामढी के 120, सहरसा के 118, अररिया के 103, अरवल के 81, लखीसराय के 84, शिवहर के 72 तथा जमुई जिले के 55 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। बिहार में अब तक 1,39,584 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 4961 मरीज ठीक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।