1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रेमी के घर के दरवाजे पर उसकी प्रेमिका का मिला शव, खबर ने पूरे गांव में मचा दी सनसनी

प्रेमी के घर के दरवाजे पर उसकी प्रेमिका का मिला शव, खबर ने पूरे गांव में मचा दी सनसनी

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2024 01:39 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 01:39 pm IST

मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र में एक घर के दरवाजे के बाहर एक लड़की का शव मिला, जिसने पूरे गांव में सनसनी मचा दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फाइल फोटो- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : INDIA TV

बिहार के मोतिहारी से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। दरअसल पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव में एक लड़की का शव उसके प्रेमी के घर के दरवाजे पर मिला है। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में हचलच मच गई और सभी लोग शव को देखने के लिए उस घर के बाहर पहुंच गए। शव की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों ने बताया कि जिस शख्स के घर के बाहर लड़की का शव मिला है, वह पहले से शादीशुदा है। बता दें कि शव मिलने के बाद से प्रेमी और उसका परिवार घर से फरार हैं।

पुलिस अध्यक्ष ने क्या बताया?

इस मामले में पुलिस अध्यक्ष संजीव कुमार से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि, 'खुटौना गांव के मोहन सिंह के घर के दरवाजे से ए युवती का शव मिला है। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। मृतिका के परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है मगर हमें अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने के बाद हम मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

(मोतिहारी से अरविन्द कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बिना माल्यार्पण किए आगे बढ़ा राहुल का कारवां, कटिहार में हो रहा रोड शो

'भविष्य में कोई पिता अपने बेटे का नाम नीतीश नहीं रखेगा', RJD विधायक ने बिहार के सीएम पर बोला हमला

रोहतास: घर में तेंदुआ घुसने से थम गईं सांसें, शिक्षिका ने कमरे में किया बंद; इलाके में दहशत का माहौल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।