नई दिल्ली: मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लि. एमएचसी ने एनसीआर के पुष्पांजली क्रॉसले अस्पताल में 76 फीसदी हिस्सेदारी का 287 करोड़ रुपयों में अधिग्रहण करने के लिए करार किया है।
विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मैक्स इंडिया ने मुंबई शेयर बाजार को सूची भेजी सूचना में कहा है, " मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लि. ने 28 मई 2015 को एनसीआर के पुष्पांजली क्रॉसले अस्पताल में 76 प्रतिशत की नियंताक हिस्सेदारी के लिए बाध्यकारी करार किया है। कंपना नए निवेश और मौजूदा प्रवर्तकों से शेयरों की खरीद के जरिए यह अधिग्रहण करेगी। यह सौदा कुल 287 करोड़ रुपए का है।"
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट मैक्स इंडिया व लाइफ हेल्थकेयर, दक्षिण अफ्रीका के बीच समान अनुपात वाला संयुक्त उद्म है। दोनों को पास 46-46 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पूर्वी दिल्ली-गाजियाबाद-नोएडा ग्लियारे में स्थित पुष्पांजली क्रॉसले 340 बस्तर की अस्पताल है और इसकी क्षमता को बढ़ाकर 540 बस्तर तक किया जा सकता है। इसे एनएबीएच व एनएबीएल से मान्यता मिली हुई है।