1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा में अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव बरामद, सर कुचल कर की गयी हत्या

नोएडा में अज्ञात युवक का निर्वस्त्र शव बरामद, सर कुचल कर की गयी हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2020 12:31 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 12:31 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 82 कट के पास आज सुबह 26 वर्षीय युवक का निर्वस्त्र शव पुलिस को मिला है। युवक का सर कुचल कर उसकी हत्या कर दी गयी है।

Body of a man found in a naked state in Noida, investigation underway- India TV Hindi
Body of a man found in a naked state in Noida, investigation underway Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 82 कट के पास आज सुबह 26 वर्षीय युवक का निर्वस्त्र शव पुलिस को मिला है। युवक का सर कुचल कर उसकी हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

Related Stories

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 82 कट के नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनारे आज सुबह 26 वर्षीय अज्ञात युवक का लहूलुहान शव पुलिस को मिला।

उन्होंने बताया कि युवक के सिर को किसी भारी चीज से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। डीसीपी ने बताया कि युवक के शरीर पर कपड़े नहीं है। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में विक्की लिखा है।

अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।