1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पड़ोसी के घर गए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, दंपति पर हत्या का आरोप

पड़ोसी के घर गए छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, दंपति पर हत्या का आरोप

 Published : Feb 21, 2023 08:58 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 08:58 pm IST

दिसौलीगंज गांव में 10वीं का छात्र ज्ञानेंद्र (17) सोमवार को गांव निवासी संजीव और उसकी पत्नी पूनम के बुलावे पर उनके घर गया था। कुछ देर बाद दंपति ने ज्ञानेंद्र के परिजन को उसके बेहोश होने की सूचना दी।

छात्र के शरीर पर चोट के...- India TV Hindi
छात्र के शरीर पर चोट के निशान भी थे। (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

बदायूं: उत्तर प्रदेश बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बिसौली क्षेत्र के दिसौलीगंज गांव में 10वीं का छात्र ज्ञानेंद्र (17) सोमवार को गांव निवासी संजीव और उसकी पत्नी पूनम के बुलावे पर उनके घर गया था।

कुछ देर बाद दंपति ने ज्ञानेंद्र के परिजन को उसके बेहोश होने की सूचना दी थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो ज्ञानेंद्र मृत अवस्था में पड़ा था।

यह भी पढ़ें-

परिजन के मुताबिक उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता शेर सिंह ने संजीव और उसकी पत्नी पूनम पर ज्ञानेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।