1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पेट्रोलिंग कर रहे कॉन्स्टेबल को ही किया किडनैप, 'लाल किले' से उठाकर 'ताज महल' के करीब फेंका

पेट्रोलिंग कर रहे कॉन्स्टेबल को ही किया किडनैप, 'लाल किले' से उठाकर 'ताज महल' के करीब फेंका

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Oct 23, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 01:46 pm IST

21 अक्टूबर की रात को दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल सचिन कश्मीरी गेट के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। यह इलाका दिल्ली में लाल किले के पास है। उन्हें यहां से बदमाशों ने अगवा किया और आगरा (में ताज महल है) के पास फिरोजाबाद में लेकर छोड़ा।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल सचिन को अगवा कर उनके साथ लूटपाट की गई और बाद में बदमाशों ने उन्हें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मक्खनपुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया। बदमाशों ने सचिन को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से 21 अक्टूबर की रात को तब अगवा किया था जब वह पेट्रोलिंग कर रहे थे। 

पेट्रोलिंग करते वक्त सचिन को एक इंटरस्टेट बस दिखी, जिसमें से काफी शोर हो रहा था। सचिन ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद ड्राइवर ने बस को रोक दिया। बस में से 2 शख्स बाहर आये, उनसे सचिन की बहस हुई। कॉन्स्टेबल सचिन को बस से महिलाओं की आवाज सुनकर शक हुआ और वो बस की चेकिंग के लिए बस में अंदर गए।

सचिन के बस में अंदर जाते ही ड्राइवर ने बस मौके से भगा ली और बस में मौजूद दूसरे शख्स ने बस का दरवाजा भी बंद कर दिया। बस में मौजूद लोगों ने कॉन्स्टेबल सचिन की सर्विस पिस्टल, पर्स और मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने कॉन्स्टेबल सचिन को घायल अवस्था मे आगरा के पास फिरोजाबाद इलाके के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

घायल कॉन्स्टेबल सचिन आम लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस तक पहुंचे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को सूचना मिली। फिलहाल, पुलिस ने बस की पहचान कर ली है। पुलिस ने कॉन्स्टेबल सचिन के साथ लूटपाट और अपहरण के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।