1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली में रूह कंपा देने वाली वारदात! 7 साल के बेटे को पिता ने सिगरेट से दागा, मां ने लगाया आरोप

दिल्ली में रूह कंपा देने वाली वारदात! 7 साल के बेटे को पिता ने सिगरेट से दागा, मां ने लगाया आरोप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 03, 2023 01:05 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 01:12 pm IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति अलग होने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बच्चा कुछ दिन माता के साथ और कुछ दिन पिता के साथ रहता था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बच्चे पर जुल्म की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक महिला ने पति पर अपने 7 साल के बच्चे को सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है। मामला साउथ दिल्ली के नेब सराय है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति अलग होने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बच्चा कुछ दिन माता के साथ और कुछ दिन पिता के साथ रहता था।

ऐसे में बच्चा अभी अपने पिता के साथ ही रहा था। हालांकि, जब वापस लौटा तो उसके शरीर पर सिगरेट से जले के निशान मिले। इसके कारण महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।

पति के बाद पत्नी ने भी की आत्महत्या

वहीं, साउथ दिल्ली में एक शख्स के आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक दंपति की पहचान अजयपाल सिंह ओरगे (32) और मोनिका (32) के रूप में हुई है। वे 'ट्रांजिट कैंप हुडको प्लेस' में रहते थे। अजयपाल नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) में परिचालन अधिकारी के रूप में काम करता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने मोनिका को बेहोश पाया और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। चौधरी के अनुसार, मोनिका को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी के मुताबिक, उसके पड़ोसियों ने बताया कि पहले मोनिका के पति अजयपाल ने खुदकुशी की थी जो जोर बाग मेट्रो स्टेशन के समीप नागर विमानन निदेशालय की एक इकाई में परिचालन अधिकारी था। 

पुलिस का कहना है कि मोनिका ने अपने पति को घर में बेहाश देखा और उसे अस्पताल ले गई थी जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में वह घर लौटी एवं उसने भी जहर खा लिया और उसकी भी मौत हो गई। दोनों की 26 नवंबर, 2022 को शादी हुई थी। 

ये भी पढ़ें- 

उमेश पाल हत्याकांड में नया मोड़! हिरासत में नहीं हैं अतीक अहमद के बेटे, पुलिस ने किया साफ इंकार

वाघा बॉर्डर पर भी छाया पाकिस्तान की कंगाली का असर, अकेले झंडा फहरा रहे पाक रेंजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।