1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नवी मुंबई में पकड़ी गई 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 2 लोग गिरफ्तार

नवी मुंबई में पकड़ी गई 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 2 लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 09:20 am IST,  Updated : Aug 10, 2020 09:20 am IST

नवी मुंबई के बंदरगाह से 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। यह ड्रग्स डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI‌) और कस्टम विभाग की जॉइंट आपरेशन में पकड़ा गया।

Drugs worth Rs 1000 crore seized at Navi Mumbai port- India TV Hindi
Drugs worth Rs 1000 crore seized at Navi Mumbai port Image Source : INDIA TV

मुंबई: नवी मुंबई के बंदरगाह से 1000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। यह ड्रग्स डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI‌) और कस्टम विभाग की जॉइंट आपरेशन में पकड़ा गया। यह ड्रग्स अफगानिस्तान से ईरान के जरिये लाई गई थी। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Stories

जांच एजेंसियों के मुताबिक, तस्करों ने ड्रग्स को प्लास्टिक के पाइप में छुपाकर रखा था और उसे इस तरह से पेंट किया कि वो बांस जैसे लगे। तस्करों ने इसे आयुर्वेदिक दवा बताया था।

इस मामले में ड्रग्स के इंपोर्ट के कागजात तैयार करने वाले दो कस्टम हाउस एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, चार अन्य लोगों को जिसमें एक इंपोर्टर और फाइनेंसर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।