1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजधानी एक्सप्रेस के जरिए सोने की तस्करी, 43 करोड़ कीमत का 83 किलो से ज्यादा सोना जब्त

राजधानी एक्सप्रेस के जरिए सोने की तस्करी, 43 करोड़ कीमत का 83 किलो से ज्यादा सोना जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 11:27 am IST,  Updated : Aug 29, 2020 11:27 am IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 43 करोड़ की कीमत का 83 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया है।

राजधानी एक्सप्रेस के जरिए सोने की तस्करी, 43 करोड़ कीमत का 83 किलो से ज्यादा सोना जब्त- India TV Hindi
राजधानी एक्सप्रेस के जरिए सोने की तस्करी, 43 करोड़ कीमत का 83 किलो से ज्यादा सोना जब्त

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 43 करोड़ की कीमत का 83 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया गया है। यह सोना राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली लाया गया था। सोने का कुल वजन 83.621 किलो ग्राम है और इसकी कीमत कुल 42.89 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

सोना बार के रूप में है। कुल 504 सोने की बार तस्करी कर राजधानी एक्सप्रेस के जरिए डिबरुगढ़ से नई दिल्ली लाई गई थी। सोने के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आठ लोग फेक आईडी के साथ सफर कर रहे थे, जिन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया और उनके पास से सोना बरामद किया गया। 

सोने की बार को विशेष रूप से सिलवाए गए कपड़े में छुपाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, यह सोना इंडो-म्यांमार बॉर्डर से भारत में लाया गया था, जिसके बाद इसे आगे पहुंचने के लिए दिल्ली लाया गया। लेकिन, दिल्ली में तस्करी का ये खेल खुल गया और सोने को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।