1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. राजस्थान के बांसवाड़ा में छात्रा पर युवक ने किया चाकू से अटैक, 15 टांके लगे

राजस्थान के बांसवाड़ा में छात्रा पर युवक ने किया चाकू से अटैक, 15 टांके लगे

 Published : Jan 16, 2024 10:49 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 10:56 pm IST

बांसवाड़ा में एक मनचले युवक ने एक छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसे 15 टांके आए हैं।

छात्रा पर चाकू से हमला- India TV Hindi
छात्रा पर चाकू से हमला Image Source : FILE

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में  छात्रा को एक युवक चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती के गले, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इसकी वजह से उसे 15 टांके आए हैं। छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर से तीन किलोमीटर दूर निश्नावट गांव के मामा बालेश्वर दयाल महाविद्यालय में पढ़ती है। 

 

छात्रा को लगे 15 टांके

बताया जा रहा है कि छात्रा माता मंदिर की सीढ़ियों पर किसी काम से बैठी थी। इतने में एक परिचित युवक उसके पास पहुंचा और हाथों में चाकू लेकर धमकाने लगा। युवक धमकाते हुए छात्रा के गले पर वार किया। बचाव के दौरान छात्रा के हाथों और पैरो में भी चोटें आई हैं। उसे कुशलगढ़ अस्पताल लाया गया जहां पर उसके गले में 12 टांके और हाथों में पैर में तीन टांके लगे हैं।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

सूचना मिलते ही उसके पिता दिलीप, देवदा सरपंच भाव सिंह समेत 50 अधिक परिजन अस्पताल पहुंचे।  सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी अनुसार, पीड़िता को जब आरोपी चाकू से वार कर रहा था उस दौरान उसका मोबाइल भी गिर गया। फिलहाल वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार के लिए टीमें गठित की गई हैं जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।

(रिपोर्ट- राजेश सोनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।