1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. NCB को बड़ी सफलता, पकड़ी Ecstasy Pills की बड़ी खेप

NCB को बड़ी सफलता, पकड़ी Ecstasy Pills की बड़ी खेप

 Written By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Aug 20, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 10:13 pm IST

बताया जा रहा है कि ड्रग्स की ये खेप मुंबई के पार्टी सर्किट में सप्लाई की जानी थी। इन गोलियों को खिलौने के कार्डबोर्ड्स में छिपाया गया था।

NCB seizes ecstasy Pills sourced from Belgium to Mumbai । NCB को बड़ी सफलता, पकड़ी Ecstasy Pills की - India TV Hindi
NCB को बड़ी सफलता, पकड़ी Ecstasy Pills की बड़ी खेप Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. Narcotics Control Bureau के हाथ बड़ी सफलता लगी है। NCB ने Ecstasy Pills की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। इसमें 3056 टेबलेट्स हैं। उच्च गुणवत्ता वाले कंट्राबेंड को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स से मुंबई के लिए भेजा गया था। बताया जा रहा है कि ड्रग्स की ये खेप मुंबई के पार्टी सर्किट में सप्लाई की जानी थी। इन गोलियों को खिलौने के कार्डबोर्ड्स में छुपाया गया था। मुंबई के जिस कपल ने इस ड्रग्स को मंगाया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले हफ्ते मुंबई महानगर के पश्चिमी भाग में एक अभियान चलाया गया जिसमें मादक पदार्थ की 3,056 गोलियां बरामद हुईं। अधिकारियों ने कहा कि एक्सटेसी की एक गोली की कीमत घरेलू बाजार में 1,500 से 2,500 रुपये के बीच है। उन्होंने कहा कि दंपति की पहचान एच ए चौधरी और आर बाथरे के रूप में की गई है। आरोपियों ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स से एक्सटेसी मंगाई थी और इसकी 3,010 गोलियां दस अगस्त को कुरियर से भेजी गईं।

अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ को खिलौनों के डिब्बे में छिपाकर लाया गया था। उन्होंने कहा कि बाकी 46 गोलियां दंपति के नवी मुंबई स्थित आवास से बरामद की गईं। एनसीबी के उप निदेशक (अभियान) के पी एस मल्होत्रा ने कहा, “जब्त की गई उच्च गुणवत्ता वाली एक्सटेसी की गोलियां कई रंगों में हैं। मादक पदार्थ को ब्रसेल्स से लाया गया था और इसे मुंबई की पार्टियों में बेचा जाना था।” उन्होंने कहा कि एनसीबी इस मामले के तार बड़े गिरोह से जुड़े होने की जांच कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।