1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ओडिशा में पति ने अवैध संबंध से तंग आकर पत्नी की कर दी हत्या, तीर मारकर ली जान

ओडिशा में पति ने अवैध संबंध से तंग आकर पत्नी की कर दी हत्या, तीर मारकर ली जान

 Published : Jan 02, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 07:10 pm IST

एडिशनल एसपी मनोज कुमार राउत ने बताया कि पति को पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता लग गया था और वह उसे रोक रहा था, पर पत्नी नहीं मानी। इसके बाद पति ने तीर चलाकर उसकी जान ले ली।

एडिशनल एसपी मनोज कुमार राउत- India TV Hindi
एडिशनल एसपी मनोज कुमार राउत Image Source : SCREENGRAB

ओडिशा के क्योंझर जिले के बामेबारी थाना क्षेत्र के हांडीभांगा गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 1 जनवरी की रात लगभग 9 बजे 45 वर्षीय चीनी मुंडा की उसके पति दसर मुंडा ने तीर मारकर हत्या कर दी। दरअसल, दसर मुंडा को उसकी पत्नी चीनी के उसके सहकर्मी के अवैध संबंध का पता चल गया था। इसको लेकर उनके बीच अक्सर कहासुनी होती थी। बीती रात दोनों के बीच बहस ज्यादा बढ़ गई।

Related Stories

पता चला था अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक, दसर मुंडा को अपनी पत्नी चीनी के अवैध संबंध की भनक लग गई तो उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की। यही बात दोनों के बीच बहस बन गई और चीनी ने अपने सहकर्मी के साथ काम पर जाते रहने की बात पर जोर दिया, जबकि दसर ने उसे रोकने की कोशिश की। फिर गुस्से में आकर दसर ने तीर चलाया, जो सीधे चीनी के सीने में जा लगा। घटना के बाद दसर और उसके परिवार ने चीनी को बचाने की कोशिश की और उसे झुमपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। लेकिन, चीनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दसर मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। दसर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने कही ये बात

इस मामले में एडिशनल एसपी मनोज कुमार राउत में बताया, “पति-पत्नी के बीच रात में खूब झगड़ा हुआ क्योंकि पति को पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था। जब पत्नी ने अपने सहकर्मी के साथ काम पर जाने की जिद की, तो गुस्से में आकर पति ने तीर से हमला कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। हमने दसर को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रहे हैं।” बहरहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।