Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. रायबरेली: पति की हत्या कर शव के साथ सोती रही पत्नी, बच्चों से बोली- पापा को जगाना मत और फिर...

रायबरेली: पति की हत्या कर शव के साथ सोती रही पत्नी, बच्चों से बोली- पापा को जगाना मत और फिर...

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2
Published : Dec 20, 2022 03:41 pm IST, Updated : Dec 20, 2022 03:48 pm IST

मुख्य आरोपी अनु ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। 15 दिसंबर को जब अतुल देर रात नशे की हालत में घर आया तो उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ और फिर उसने उसे पीटना शुरू कर दिया।

पति की हत्या के आरोप...- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA पति की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

रायबरेली (उप्र): उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव के पास सो गई। पुलिस ने पति की हत्या कर उसके साथ सोने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी ने पति को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद बड़े आराम से वह उसके शव के साथ सो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के सहगो पश्चिम गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतक अतुल सहगो शराब पीने का आदी था। वह शादियों और अन्य फंक्शन में हलवाई का काम करता था। वह यहां अपनी पत्नी अन्नू और दो बच्चों के साथ रहता था। मुख्य आरोपी अनु ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती थी। 15 दिसंबर को जब अतुल देर रात नशे की हालत में घर आया तो उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ और फिर उसने उसे पीटना शुरू कर दिया।

बच्चों से कहा- पापा को जगाना नहीं अगर वो उठ गए तो फिर मारेंगे
इसी बीच अन्नू ने मौका पाकर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला पति के शव के साथ आराम से सो गई और सुबह उठकर बच्चों को कहा कि पापा को जगाना नहीं अगर वो उठ गए तो फिर मारेंगे और फिर अनु अपने ब्यूटी पार्लर चली गईं। दिन भर ब्यूटी पार्लर में काम करने के बाद शाम को घर लौटी और सबके लिए खाना बनाया। खबरों के मुताबिक, अन्नू ने बच्चों को खाना खिलाया और सुला दिया, लेकिन वह खुद जागती रही।

रात के अंधेरे में गेट पर फेंकी लाश
रात में जब बच्चे सो गए और मोहल्ले में सन्नाटा हुआ तो उसने शव को अकेले ही खींचा और गेट पर फेंक कर सो गई। सुबह अन्नू ने खुद ही शोर मचाया कि उसका पति रात में शराब पीकर आया था और गिरकर मर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने को मौत का कारण बताए जाने के बाद पुलिस ने अन्नू को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।

एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि अन्नू को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement