1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सुशांत सिंह राजपूत के घर से कुछ सबूत लेकर निकली पुलिस, शव ले जाया गया अस्पताल

सुशांत सिंह राजपूत के घर से कुछ सबूत लेकर निकली पुलिस, शव ले जाया गया अस्पताल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 04:54 pm IST

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पंचनामे के बाद पुलिस की टीम उनके घर के अंदर मौजूद सूबत लेकर निकली है।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के घर से कुछ सबूत लेकर निकली पुलिस Image Source : INDIA TV

मुंबई. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। वो 34 साल के थे। उनके घर से उनके शव को ले जाने के बाद अब पुलिस टीम भी वहां से निकल गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पंचनामे के बाद पुलिस की टीम उनके घर के अंदर मौजूद सूबत लेकर निकली है।

पुलिस की टीम हरे रंग की एक थैली में कुल एविडेंस लेकर निकली है। बताया जा रहा है कि पॉलिथिन में कुछ दवाइंया भी हो सकती हैं। बता दें कि सुशांत सिंह के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस बीच खबर यह भी है कि पुलिस ने सुशांत के कुछ करीबी दोस्तों और उनके नौकरों को घर पर ही रोका है। सूत्रों से मिली पुलिस इन लोगों के बयान दर्ज कर रही है। 

टेलीविजन धारावाहिक ‘‘पवित्र रिश्ता’’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने साल 2013 में ‘‘काई पो छे!’’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘‘शुद्ध देसी रोमांस’’, ‘‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’’, ‘‘राबता’’, ‘‘केदारनाथ’’ और ‘‘सोनचिड़िया’’ जैसी फिल्मों में काम किया था। बड़े पर्दे पर सुशांत राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ‘‘छिछोरे’’ थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।