1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. होटल में रुका हुआ था कपल, दोनों अलग-अलग धर्म के थे, कुछ लोगों ने कमरे में जबरन घुसकर पीटा

होटल में रुका हुआ था कपल, दोनों अलग-अलग धर्म के थे, कुछ लोगों ने कमरे में जबरन घुसकर पीटा

 Reported By: T Raghavan Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 11, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 02:08 pm IST

हावेरी के होटल में ठहरे कपल को कुछ लोगों ने सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उनके धर्म अलग-अलग थे। कपल द्वारा हंगल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कपल को पीटने वाले लोगों में से एक शख्स- India TV Hindi
कपल को पीटने वाले लोगों में से एक शख्स Image Source : INDIA TV

कर्नाटक से मोरल पुलिसिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हावेर के होटल में एक कपल रुका हुआ था। 6-7 लोग जबरदस्ती उनके कमरे में घुसे और उनकी पिटाई की। इसके पीछे का कारण बड़ा हैरान करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लोगों ने उनकी पिटाई सिर्फ इसलिए की क्योंकि उन दोनों के धर्म अलग-अलग थे। कपल पर हमला करने वाले लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। घटना 7 जनवरी की है जो देरी से सामने आई।

वीडियो में क्या दिखा?

घटना के समय रिकॉर्ड किए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग हावेरी जिले के हंगल तालुक में बने एक होटल के रूम के बाहर खड़े हैं। वो दरवाजा खटखटाने के बाद उसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अंदर बैठा शख्स जैसे ही दरवाजा खोलता है, ये लोग अंदर घुस जाते हैं और कमरे में बैठी महिला के पास पहुंचते हैं जो बुर्के से अपने चेहरे को ढकने की कोशिश कर रही है।

इसके बाद ये महिला को इतनी जोर से मारते हैं कि महिला तुरंत जमीन पर गिर जाती है। वहां मौजूद पुरुष जब कमरे से बाहर भागने की कोशिश करता है तो ये लोग उसे भी पकड़ लेते हैं। इसके अलावा एक और वीडियो रिकॉर्ड किया गया है जो होटल के बाहर का मालूम होता है। उस वीडियो में महिला अपने चेहरे को ढकने की काफी कोशिश करती है मगर एक व्यक्ति उसके चेहरे से हिजाब हटाकर उसका वीडियो बनाता है।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें-

मासूम बेटे का मर्डर करने के बाद CEO मां ने भी की थी सुसाइड की कोशिश, गोवा पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

भागलपुर में ट्रिपल मर्डर, बेरहम बाप ने बेटी के साथ दामाद और नातिन को भी गोलियों से भूना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।