दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर में बनी Eye7 हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई जो धीरे-धीरे काफी बढ़ गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग ने 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा। दमकल विभाग के कर्मचारी आगो को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
Related Stories
आग बुझाने का प्रयास जारी
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग को अस्पताल में आग लगने की सूचना सुबह करीब 11:30 बजे मिली। इस जानकारी के मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम अपनी गाड़ियों के साथ तैयार हो गई और करीब 10 गाड़ियों लेकर मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
इससे पहले ताज एक्सप्रेस में लगी थी आग
यह कोई पहला मामला नहीं है जिसमें कहीं आग लगने की खबर सुनने को मिली हो। आज से दो दिन पहले यानी 3 जून 2024 को दिल्ली के ओखला रेलवे स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक 2280 ताज एक्सप्रेस ट्रेन ओखला-तुगलकाबाद ब्लॉक सेक्शन पहुंची ही थी कि उसके चार डिब्बों में आग लग गई। आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर ट्रेन के बाकि हिस्सों को अलग कर दिया गया था और कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था।
ये भी पढ़ें-