1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बदमाशों के बीच पुलिस का खौफ खत्म! ASI शंभू दयाल ने तोड़ा दम, चाकू से हुआ था हमला

दिल्ली में बदमाशों के बीच पुलिस का खौफ खत्म! ASI शंभू दयाल ने तोड़ा दम, चाकू से हुआ था हमला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 08, 2023 11:20 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:20 pm IST

दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभू दयाल ने रविवार को दम तोड़ दिया। वह बदमाश द्वारा किए गए चाकू के हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे और हॉस्पिटल में कई दिनों से उनका इलाज किया जा रहा था।

Shambhu Dayal- India TV Hindi
एएसआई शंभू दयाल Image Source : TWITTER/@DELHIPOLICE

नई दिल्ली: चाकू गोदने से घायल दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभू दयाल की रविवार को मौत हो गई है। मोबाइल की झपटमारी के आरोप में पकड़े गए बदमाश ने उन पर चाकू से कई हमले किए थे। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान, सीकर के रहने वाले एएसआई शम्भू दयाल (57) के परिवार में पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। 

पुलिस ने बताया कि पिछले बुधवार को मायापुरी फेज-1 निवासी एक महिला ने अपने पति का मोबाइल फोन छीने जाने और उसे धमकी मिलने की शिकायत दी थी। एएसआई दयाल मौके पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनीश ने थाने जाने के दौरान अपनी शर्ट में छुपा चाकू निकाला और दयाल के गले, सीने, पेट और पीठ वार कर दिया। 

उन्होंने बताया कि मायापुरी थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनीश को काबू किया, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया वहीं एएसआई दयाल को अस्पताल ले जाया गया। पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि एएसआई दयाल ने आरोपी को भागने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच वह संघर्ष करते रहे और रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दयाल को श्रद्धांजलि दी है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।