1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद, डीएमआरसी ने पार्किंग को लेकर की घोषणा

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद, डीएमआरसी ने पार्किंग को लेकर की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2021 02:40 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 02:40 pm IST

गणतंत्र दिवस के मौके पर यदि आप मेट्रो से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro Image Source : DMRC

गणतंत्र दिवस के मौके पर यदि आप मेट्रो से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए। दिल्ली मेट्रो ने 26 जनवरी के दिन चुनिंदा रूट पर मेट्रो स्टेशनों को आंशिक रूप से बंद रखने का फैसला किया है। डीएमआरसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली मेट्रो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास गणतंत्र दिवस पर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय स्टेशन का उपयोग केवल यात्रियों के इंटरचेंज के लिए किया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह 08.45 से दोपहर 12 बजे तक पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद रहेंगे।

इसके अलावा डीएमआरसी ने बताया कि सभी मेट्रो पार्किंग स्थल भी बंद रहेंगे। मेट्रो की पार्किंग 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से बंद हो जाएगी और 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।