1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP सरकार के 6 मंत्रियों में 2 जेल के अंदर, भाजपा ने कहा- अरविंद केजरीवाल दें इस्तीफा

AAP सरकार के 6 मंत्रियों में 2 जेल के अंदर, भाजपा ने कहा- अरविंद केजरीवाल दें इस्तीफा

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 27, 2023 09:02 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 09:02 pm IST

गौरव भाटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के 6 मंत्रियों में से 2 मंत्री भ्रष्टाचार के संगीन अपराध के मामलों में जेल की सलाखों के पीछे और सीबीआई कस्टडी में है इसलिए केजरीवाल को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Delhi News AAP 2 ministers out of six behind bars bjp demanded arvind kejriwal should resignedd- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल से भाजपा ने मांगा इस्तीफा Image Source : PTI

अदालत द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई रिमांड में भेजने से उत्साहित भाजपा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के 6 मंत्रियों में से 2 मंत्री भ्रष्टाचार के संगीन अपराध के मामलों में जेल की सलाखों के पीछे और सीबीआई कस्टडी में है इसलिए केजरीवाल को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। भाटिया ने आरोप लगाया कि संविधान की शपथ लेने वाले केजरीवाल आज संविधान को तार-तार करने में लगे हुए हैं।

6 में से 2 मंत्री जेल में

आप नेताओं द्वारा लगाए जा रहे राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से कार्रवाई करने के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाटिया ने कहा कि सिसोदिया और केजरीवाल को अगर यह लगता है कि शराब घोटाले में की जा रही कार्रवाई राजनीतिक द्वेष की भावना से की जा रही है तो वे हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन चूंकि उनके पास कोई तथ्य नहीं है इसलिए न्यायालय में जाने की बजाय नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को अराजक अपराध पार्टी का नया नाम देते हुए कहा कि न्यायालय ने जो फैसला पारित किया है।

उनके मुताबिक, शराब घोटाले के आरोपी नंबर-वन को सीबीआई कस्टडी में 4 मार्च तक के लिए भेज दिया गया है। जांच एजेंसी ईमानदारी से भ्रष्टाचारियों पर कानून के तहत कार्रवाई कर रही है, लेकिन आप ना संविधान का सम्मान करती है, ना न्यायालय का सम्मान करती है और ना ही जनता का सम्मान करती है। आप के 'मनीष चाचा' अभियान पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरे देश के बच्चे आज यह कह रहे हैं कि 'चाचा खाना खाओ या मत खाओ लेकिन रिश्वत मत खाओ'।

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- सीएम आवास में खाने-पीने पर खर्च हुए करोड़ों, विपक्ष का कटाक्ष- क्या खाते हैं एकनाथ शिंदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।