1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: उस्मानपुर में चौंकानी वाली घटना, 2 भाइयों ने एक शख्स पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, सामने आई वजह

दिल्ली: उस्मानपुर में चौंकानी वाली घटना, 2 भाइयों ने एक शख्स पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, सामने आई वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 20, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 05:07 pm IST

दिल्ली के उस्मानपुर में 2 भाइयों ने एक शख्स के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़ित शख्स की हालत खराब है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

Delhi Police - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : FILE

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के उस्मानपुर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 भाइयों ने एक शख्स के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है। पीड़ित शख्स की हालत खराब है और उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। यहां उसका इलाज जारी है। 

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दोनों भाइयों ने गाड़ी की किश्त के विवाद में शख्स के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई। दिल्ली पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने किश्तों पर कार खरीदी थी और उसके लिए आरोपी दोनो भाइयों उसने पैसे लिए थे।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कहा, 'उस्मानपुर इलाके में कार खरीदने के लिए पीड़ित द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने के विवाद के बाद कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच चल रही है।'

ये भी पढ़ें: 

ये हैं हैप्पी हार्मोन, जिनके रिलीज होने से इंसान खुशी महसूस करता है, बड़े काम की है ये बात

यूपी: धान की रोपाई के लिए खेत जा रही युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी की सुसाइड, मचा हड़कंप\

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।