1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: ऑडी कार चला रहे वकील ने 2 रिक्शा चालकों को मारी टक्कर, एक की मौत

दिल्ली: ऑडी कार चला रहे वकील ने 2 रिक्शा चालकों को मारी टक्कर, एक की मौत

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 09, 2024 11:53 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 11:54 pm IST

दिल्ली के रामजस कॉलेज के मेन गेट पर बड़ा हादसा हुआ है। एक ऑडी कार ने 2 रिक्शा चालकों को टक्कर मार दी है, जिसमें एक रिक्शा चालक की मौत हो गई है।

Delhi Audi Car- India TV Hindi
ऑडी कार, जिससे एक्सीडेंट हुआ Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर दिखा है। ये हादसा दिल्ली के रामजस कॉलेज के मेन गेट पर हुआ है। यहां एक ऑडी कार ने 2 रिक्शा चालकों को टक्कर मार दी है, जिसमें एक की मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि रामजस कॉलेज के मुख्य द्वार पर एक सफेद ऑडी कार के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और 2 रिक्शा चालकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरे का इलाज चल रहा है। 

आरोपी कार चालक की पहचान वीरेंद्र मेहता के रूप में हुई है और वह पेशे से एक वकील है। आरोपी मुखर्जी नगर दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी उम्र 56 साल है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिस रिक्शा चालक की मौत हुई है, उसकी पहचान गोविंद सरकार के रूप में हुई है। दूसरे पीड़ित की पहचान अशोक के रूप में हुई है। उसका इलाज जारी है। इस घटना में इस बात की भी जांच की जा रही है कि कार ड्राइवर ने एल्कोहल पिया था या नहीं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।