1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, सुबह-सुबह हल्की बारिश, जानें आज का हाल

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, सुबह-सुबह हल्की बारिश, जानें आज का हाल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 02, 2024 07:57 am IST,  Updated : Mar 02, 2024 08:58 am IST

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से मौसम खुशनुमा तो हो गया लेकिन बाइक और साइकिल से सड़कों पर निकलने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। जानें आज कैसा रहेगा मौसम-

Delhi NCR- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह मौसम ने नई करवट ली है और यहां हल्की बारिश हुई है। सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। ऐसे में मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। हवा की स्पीड 40-50 तक रह सकती है। इस वजह से आज सर्दी ज्यादा हो सकती है। 

जानें मौसम का हाल

बाकी जगह का हाल भी जानें

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यूपी के लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, बरेली, गोरखपुर, रायबरेली समेत कई जगहों पर आज बादल, आंधी और पानी का माहौल रहेगा।

इसके अलावा बिहार, झारखंड और राजस्थान में भी आज पानी बरस सकता है। हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: 

हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खू ने पार्टी को धोखा देने वालों को काला नाग कहा तो विक्रमादित्य सिंह ने उठा लिया ये कदम

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों को मिलेगी डाक मतपत्र से वोटिंग की सुविधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।