1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 6 लोग झुलसे, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 6 लोग झुलसे, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 13, 2025 03:14 pm IST,  Updated : Mar 13, 2025 03:48 pm IST

आग रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी थी। इस हादसे में छह लोग झुलसे हैं, लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

Fire- India TV Hindi
आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी Image Source : X/ANI

दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार दोपहर एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बताया जा रहा है कि आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी थी। इस हादसे में 6 लोग झुलस गए है, उन्हें डीएफएस यूनिट में ले जाया गया है।

दिल्ली अग्निशमन दल को दोपहर करीब 11:55 बजे बिक्कगने बिरयानी रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अधिकारी ने बताया कि रेस्तरां की रसोई में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। घायलों को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।

दुकानें के एनओसी चेक कर रहा डीएफएस

खान मार्केट में एक रेस्तरां में आग के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने दुकानों के अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की जांच करने का फैसला किया है। 22 फरवरी की सुबह खान मार्केट में एक रेस्तरां में आग लगने के बाद यह निर्णय लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल स्टेशन को सुबह 2.56 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग दो समीपवर्ती रेस्तरां की छत पर बने अस्थायी बार और डाइनिंग स्ट्रक्चर में लगी थी। दमकल कर्मियों ने ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारतों में स्थित दोनों प्रतिष्ठानों की लपटों पर काबू पा लिया था।

खान मार्केट का दौरा करेगी टीम

डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हालांकि फायर एनओसी हासिल करने का मामला अदालत में विचाराधीन है, लेकिन विभाग समय-समय पर सभी दुकानदारों से प्रमाण पत्र हासिल करने का अनुरोध करता है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें एनओसी की जांच करने के लिए खान मार्केट का दौरा करेंगी। खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा कि सरकार को उन डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है, क्योंकि ऐसी घटनाएं न केवल गंभीर जोखिम पैदा करती हैं, बल्कि अन्य व्यवसायों को भी प्रभावित करती हैं। मेहरा ने कहा, "दिल्ली उच्च न्यायालय ने खान मार्केट के कुछ रेस्तरां मालिकों को स्थगन दिया है, जिनके पास एनओसी नहीं है। हाल ही में दो रेस्तरां में लगी आग ने अन्य लोगों के व्यवसाय को भी प्रभावित किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।