1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए साझा प्रवेश परीक्षा 2021-22 से लागू नहीं होगी: यूजीसी

विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए साझा प्रवेश परीक्षा 2021-22 से लागू नहीं होगी: यूजीसी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2021 09:57 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 09:57 pm IST

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण शिक्षण सत्र 2021-20 में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय साझा प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) को लागू नहीं किया जाएगा।

विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए साझा प्रवेश परीक्षा 2021-22 से लागू नहीं होगी: यूजीसी - India TV Hindi
विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए साझा प्रवेश परीक्षा 2021-22 से लागू नहीं होगी: यूजीसी  Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण शिक्षण सत्र 2021-20 में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय साझा प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) को लागू नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने इससे पहले घोषणा की थी कि विश्वविद्यालयों में प्रवेश साझा प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।

यूजीसी ने ट्वीट किया है, ‘‘मौजूदा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश पुरानी प्रक्रिया के अनुसार ही होगा। केन्द्रीय विश्वविद्यालय साझा प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) को संभवत: शिक्षण सत्र 2022-23 से लागू किया जा सकता है।’’

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के नयी शिक्षा नीति, 2020 में दिए गए सुझाव के अनुसार, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूसीईटी के तौर-तरीकों पर ध्यान देने के लिए एक समिति का गठन किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

UGC