1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लॉन्च किया वेब पोर्टल, जानें बच्चों के लिए क्यों है खास!

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लॉन्च किया वेब पोर्टल, जानें बच्चों के लिए क्यों है खास!

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2020 08:39 am IST,  Updated : Dec 17, 2020 08:39 am IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने मंगलवार को एक पोर्टल की शुरुआत की जिस पर कम से कम 30 करोड़ बच्चे कहानियां पढ़ सकते हैं.

Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia launches web...- India TV Hindi
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia launches web portal, know why it is special for children! Image Source : GOOGLE

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने मंगलवार को एक पोर्टल की शुरुआत की जिस पर कम से कम 30 करोड़ बच्चे कहानियां पढ़ सकते हैं. सिसोदिया ने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि बच्चों में शुरुआती उम्र से ही कहानियां पढ़ने की आदत डाली जाए. उन्होंने कथा के नए पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि कहानियां बच्चों को दिमाग विकसित करने और उनकी पढ़ने की क्षमता विकसित करने में मदद करती हैं.

सिसोदिया ने कहा, “यही वजह है कि हमने ‘चुनौती' और ‘मिशन बुनियाद' जैसी योजनाओं के जरिये दिल्ली सरकार के स्कूलों में बच्चों के पढ़ने का स्तर सुधारने के लिये कहानियों का इस्तेमाल किया. कथा इंस्टीट्यूट ने इन प्रयासों में काफी योगदान दिया.” 

उन्होंने एक डिजिटल कार्यक्रम में कहा, “इस नए ई-पोर्टल की शुरुआत के साथ यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह सिर्फ भारत में ही उपलब्ध नहीं होगा, बल्कि दुनिया भर के बच्चे इसका उपयोग कर सकेंगे. कोविड-19 के मौजूदा संकट के दौरान यह विशेष रूप से उपयोगी हैं.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।