1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JNVST Class 6 Admission 2026: नवोदय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

JNVST Class 6 Admission 2026: नवोदय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Jun 04, 2025 05:05 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 05:05 pm IST

नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जवाहर नवोदनय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशिन के लिए आवेदन शुरू- India TV Hindi
जवाहर नवोदनय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशिन के लिए आवेदन शुरू Image Source : FILE

JNVST Class 6 Admission 2026: जो अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय स्कूल्स में कराने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर उनके लिए ही है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इसके लिए जरूरी पात्रता को पूरी करने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि 29 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख, इच्छुक इससे पहले या इस तिथि तक अप्लाई कर दें।

JNVST Class 6 Admission 2026: जरूरी तारीखें

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई, 2025
  • चरण 1 परीक्षा: 13 दिसंबर, 2025, सुबह 11:30 बजे
  • चरण 2 परीक्षा: 11 अप्रैल, 2026, सुबह 11:30 बजे

परिणाम घोषणा

  • समर-बाउंड जेएनवी: मार्च 2026 के अंत तक
  • विंटर-बाउंड- जेएनवी: मई 2026 तक

JNVST Class 6 Admission 2026: एलिजिबिलिटी 

जेएनवीएसटी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पात्रता को नीचे दिए गए विवरण द्वारा समझा जा सकता है।

  • शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना।
  • स्टूडेंट्स उस जिले से आवेदन करें जहां जेएनवी स्थित है।
  • पहले जेएनवीएसटी के लिए उपस्थित नहीं हुआ हो।
  • बच्चे का जन्म 1 मई 2014 और 31 जुलाई 2016 (सहित) के बीच हुआ हो।

JNVST Class 6 Admission 2026: कैसे करें अप्लाई 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन पत्र को भरा जा सकता है।

  • सबसे पहले आधिकरिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स JNVST क्लास 6 रजिस्ट्रेशन 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अपने आपको रजिस्टर करें।
  • इसके बाद अपने आवेदन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

ये भी पढ़ें- 

MBBS के लिए सबसे सस्ता कॉलेज, 6 हजार रुपये से भी कम है फीस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।