1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KTET 2024 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई; 22 जून से शुरू हैं एग्जाम

KTET 2024 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई; 22 जून से शुरू हैं एग्जाम

 Published : May 02, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 02, 2024 06:00 am IST

जिन उम्मीदवारों को KTET 2024 के लिए आवेदन करना है वे सभी इधर ध्यान दें। केरल परीक्षा भवन की तरफ से कल केटीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

KTET 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। केरल परीक्षा भवन, केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अप्रैल 2024 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 2 मई को बंद कर देगा। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अभी तक आवेदन करने से रह गए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट, ktet.kerala.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

KTET 2024: कब है परीक्षा 

शेड्यूल के अनुसार अप्रैल 2024 सेशन के लिए KTET परीक्षा 22 और 23 जून को होने वाली है। इस परीक्षा को दो पालियों आयोजित कराया जाएगा: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। जहां तक एडमिट कार्ड की बात है, उम्मीदवार उन्हें 3 जून से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

KTET 2024: कब खुलेगी करेक्शन विंडो 

केटीईटी 2024 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को 4 मई से खोल दिया जाएगा, जो 7 मई तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को इस चार दिवसीय विंडो के दौरान अपने आवेदन में आवश्यक बदलाव करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 7 मई तक अपने एप्लीकेशन में सुधार कर लें। 

KTET 2024: कितना है आवेदन शुल्क 

इसके लिए अप्लाई करने वालों के लिए आवदेन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को KTET 2024 परीक्षा के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, जबकि आरक्षित वर्ग के अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

KTET 2024 के लिए कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, उपलब्ध KTET अप्रैल 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण विवरण भरें और सबमिट पर दबाएं।
  • इसके बाद अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सबमिट पर दबाएं और पेज डाउनलोड करें।
  • बाद में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- असल जिंदगी में कितनी पढ़ी लिखी हैं 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली

NEET UG 2024: क्या आज जारी होगा नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड? 5 मई को है एग्जाम, जानें अपडेट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।