अगर आपने 12वीं पास कर ली है और बिहार में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार के जिलों में ग्राम कचहरी सचिव के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी ऑफिशिलय वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2025 है। बता दें यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1583 पदों पर भर्ती की जानी है।
आवेदन करने के लिए आयु सीमा?
अप्लाई करने वाले अनरिजर्व्ड पुरुष उम्मीदवारों की मेक्सिमम एज 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की 40 वर्ष होनी चाहिए।
वहीं, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग(पुरुष व महिला) के कैंडिडेट्स की मेक्सिमम एज 40 वर्ष होनी चाहिए।
एससी, एसटी (पुरुष व महिला) वर्ग के उम्मीदवारों की मेक्सिमम एज 42 वर्ष होनी चाहिए।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त 12वीं पास होना आवश्यक है। अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई?
कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन करने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें और उसे चेक करने के बाद सबमिट कर दे।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने आवेदन का एक पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसे डाउनलोड कर लें।