1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DSSSB Recruitment 2024: फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी

DSSSB Recruitment 2024: फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Feb 13, 2024 06:15 am IST,  Updated : Feb 13, 2024 06:15 am IST

DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की तरफ से फार्मासिस्ट समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DSSSB Recruitment 2024: अगर आप दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 फरवरी से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी दे दें कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 मार्च है।

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 1896 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें- 

  • फार्मासिस्ट के 318 पद
  • नर्सिंग ऑफिसर के 1507 पद 
  • संसाधन केंद्र समन्वयक के 12
  • आया के 21 पद
  • कुक (पुरुष) के 18 पद 
  • रसोइया (महिला) के 14 पद
  • अनुवादक (हिन्दी) के 2 पद 
  • अनुभाग अधिकारी (एचआर) के 4 पद

डीएसएसएसबी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

डीएसएसएसबी भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आवेदन प्रपत्र भरें
  • फिर सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • आखिरी में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड? जानें

आखिर कितने पढ़े लिखे हैं जयंत चौधरी 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन